{"_id":"59dd03144f1c1b70548b6ae3","slug":"virat-kohli-first-time-gets-out-in-duck-in-t20-internationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind Vs Aus: पहली बार विराट के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हुआ ऐसा, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ind Vs Aus: पहली बार विराट के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हुआ ऐसा, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके। पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट जेसन बेहरेनडोर्फ के गेंद पर उन्हें ही फॉलो थ्रू पर कैच दे बैठे। विराट टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।
52वें टी-20 मैच की 48वीं पारी में विराट पहली बार शून्य़ पर आउट हुए। इससे टी-20 में सबसे ज्यादा मैचों में पहली बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के नाम दर्ज था। मलिक टी-20 में पहली बार शून्य पर 40वीं पारी में आउट हुए थे। उनके बाद युवराज सिंह का नंबर था। युवी 39वीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारी में पहली बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे थे।