{"_id":"5ef32acc3b3acc06e11753c3","slug":"virat-kohli-expresses-love-for-test-cricket-says-nothing-comes-close-to-playing-in-whites","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने में खुद को भाग्यशाली समझते हैं कप्तान विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने में खुद को भाग्यशाली समझते हैं कप्तान विराट कोहली
Wed, 24 Jun 2020 03:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट को बेस्ट फॉर्मेट कहा है। कोहली खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वह भारत के लिए इस प्रारूप में खेल पाए। टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली ने ट्वीट किया, 'कुछ भी चीज सफेद कपड़ों (टेस्ट क्रिकेट) में कड़ा मैच खेलने के करीब नहीं है। मैं भाग्यशाली हूं कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाया।'
विज्ञापन
कोहली ने 55 टेस्ट में भारत की कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 33 मैचों में जीत दर्ज की जबकि 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से कोहली ने अब तक 86 टेस्ट 53.62 की औसत से 7240 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा 248 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43 शतक और 58 अर्धशतक की मदद से 11867 रन बनाए हैं जबकि 82 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर 2794 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट प्रतियोगिताएं ठप पड़ी हैं और भारत को भी अपना अगला टेस्ट दिसंबर से पहले नहीं खेलना है जब टीम चार टेस्ट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
विज्ञापन