अफरीदी ने अलापा कश्मीर राग, सचिन और कोहली ने दिया तगड़ा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर मुद्दे पर किए ट्वीट के बाद वह विवादों के घेरे में आ गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने उनपर जमकर निशाना साधा है। पहले गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी और अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना ने उस ट्वीट का तगड़ा जवाब दिया है।
दरअसल, गत मंगलवार को अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। वहां आत्म निर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है। आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही है।'
इस ट्वीट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी गौतम गंभीर ने जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि, अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में 'अंडर नाइनटीन' है, जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया रिलेक्स रहे। वह डिसमिसल पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं।'
गंभीर के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अफरीदी को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भारतीय होने के नाते आप वह कहते हैं जो आपके देश के लिए सबसे अच्छा है और मेरे हित हमेशा देश के फायदे के लिए हैं। यदि कोई इसका विरोध करता है तो मैं कभी उसका समर्थन नहीं करूंगा।'
आगे उन्होंने कहा, 'कुछ मामलों को लेकर किसी का कोई टिप्पणी करना उनकी निजी पसंद हो सकता है। जब तक मुझे मामलों की पूरी जानकारी न हो, मैं उसमें नहीं पड़ता लेकिन आपकी प्राथमिकता आपके देश के साथ ही रहती है।'
But having said that, it's a very personal choice for someone to comment about certain issues. Unless I have total knowledge of the issues & the intricacies of it I don't engage in it but definitely your priority stays with your nation: Virat Kohli on #ShahidAfridi (2/2) pic.twitter.com/JFDwrbOMk5
— ANI (@ANI) April 4, 2018
गौतम गंभीर और विराट के अलावा सुरेश रैना ने भी इस मसले पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी है। उन्होंने शाहिद अफरीदी को टैग करके ट्वीट करते हुए लिखा, ''कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेगा। कश्मीर वह पवित्र धरती है, जहां मेरे पूर्वजों का जन्म हुआ। मैं आशा करता हूं कि भाई आप पाकिस्तान आर्मी से कश्मीर में आतंकवाद और प्रॉक्सी वार रोकने को कहेंगे। हम शांति चाहते हैं, खून-खराबा और हिंसा नहीं।'
Kashmir is an integral part of India and will remain so always. Kashmir is the pious land where my forefathers were born. I hope @SAfridiOfficial bhai asks Pakistan Army to stop terrorism and proxy war in our Kashmir. We want peace, not bloodshed and violence. 🙏
— Suresh Raina (@ImRaina) April 4, 2018
इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव से अफरीदी के इस ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'वह कौन है। हम उनको ज्यादा महत्व क्यों दे रहे हैं। उस तरह के लोगों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।'
Who is he? Why are we giving importance to him? We should not be giving importance to certain people: Kapil Dev, on #ShahidAfridi's tweet. pic.twitter.com/Cc4FdzxEx7
— ANI (@ANI) April 4, 2018
शाहीद अफरीदी के ट्वीट पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'हमारे पास अपने देश का प्रबंधन और इसको चलाने के लिए सक्षम लोग हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को हमें यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए।'
We have got capable people to manage & run our country. No outsider needs to know or tell us what we need to do: Sachin Tendulkar on #ShahidAfridi pic.twitter.com/m89ACfPVEn
— ANI (@ANI) April 4, 2018
वहीं, मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी अफरीदी को अपने कड़े शब्दों में चेताया और ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय अफरीदी, चूंकि आप एक शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर देखना चाहते हैं बिना किसी मानवाधिकार उल्लंघन के, तो क्या आप यह देखेंगे कि पाक आतंकी घुसपैठ बंद कर दें और पाकिस्तानी आर्मी ट्रेनिंग कैंप्स को बंद कर अलगाववादियों को समर्थन देना बंद करे। इससे समस्या सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी।'
Dear Mr Afridi , since you want to see a peaceful JK sans any human rights violations could you please see to it that pak terrorists stop infiltrations n pak army stops supporting the separatists by closing down the training camps . It will greatly help in solving the problem
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 3, 2018
बता दें कि गत रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और जम्मू कश्मीर के संयुक्त ऑपरेशन में 11 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान सेना के तीन जवान सहित 5 अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हुए थे।