फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat Kohli dose mimicry of shikhar dhawan leaving a ball

विराट का मजाक: कोहली ने धवन के अंदाज में पकड़ा बल्ला, बाहें चढ़ाईं फिर बताया कैसे गेंद छोड़ते हैं शिखर

Mon, 18 Oct 2021 05:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 05:55 PM IST
सार

विराट कोहली ने शिखर धवन का मजाक बनाते हुए उनकी नकल की है। कोहली ने दिखाया है कि धवन कैसे गेंद छोड़ते हैं। विराट इससे पहले भी बुमराह और हरभजन जैसे खिलाड़ियों की नकल कर चुके हैं।

विज्ञापन
virat Kohli dose mimicry of shikhar dhawan leaving a ball
विराट कोहली ने धवन की नकल करते हुए वीडियो शेयर किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली अपने साथी बल्लेबाज शिखर धवन की नकल करते दिख रहे हैं। विराट और धवन के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और फैंस इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। धवन टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि उन्होंने इस आईपीएल में भी खूब रन बनाए थे। भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगी। 
विज्ञापन

वीडियो में क्या है

विराट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कहते हैं कि आज वो शिखर धवन के बैटिंग करने के तरीके की नकल कर रहे हैं। वो बल्लेबाजी करते समय खुद में ही खो जाते हैं और उन्हें देखना काफी मजेदार होता है। इसके बाद विराट धवन की तरह ही अपनी बाहें चढ़ाते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह खड़े हो जाते हैं। इसके बाद कोहली धवन की तरह गेंद छोड़ने की कोशिश करते हैं। उन्हें यह करते देखना काफी मजेदार नजारा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान के रूप में कोहली का आखिरी टी-20 वर्ल्डकप

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में विराट पहली और आखिरी बार भारत के टी-20 कप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इस साल भारत के अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हो रही है। इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ भी मैच खेलेगी। भारत को अधिकतर मैच दुबई के मैदान पर खेलने हैं। भारतीय खिलाड़ी इससे पहले इन्हीं मैदानों पर आईपीएल खेल रहे थे और वो हालातों से वाकिफ हैं। ऐसे में भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed