फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Diet What is Kohli eating during World Cup from tofu to ragi dosa is included in the menu

Virat Kohli Diet: विश्व कप के दौरान क्या खा रहे हैं विराट कोहली? टोफू से लेकर रागी डोसा तक मेन्यू में शामिल

Fri, 27 Oct 2023 03:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 27 Oct 2023 03:41 PM IST
सार

Virat Kohli Diet: विश्व कप के दौरान प्रतिष्ठित होटलों के शेफ ने भारतीय टीम की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास किया है। टीम इंडिया को स्वादिष्ट लेकिन स्वास्थ्यवर्धक भोजन दी जा रही है। प्रत्येक खिलाड़ियों की आहार संबंधी आवश्यकताएं और नियम अलग-अलग होते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Diet What is Kohli eating during World Cup from tofu to ragi dosa is included in the menu
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। कोहली की फिटनेस की चर्चा हमेशा होती है। वह अपने शरीर का इतना ध्यान रखते हैं कि खाना भी तौल कर खाते हैं। कोहली ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 354 रन बनाए हैं। कोहली विश्व कप के दौरान भी खाने को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। इसी बीच, उनके खाने के मेन्यू को लेकर खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


विश्व कप के दौरान प्रतिष्ठित होटलों के शेफ ने भारतीय टीम की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास किया है। टीम इंडिया को स्वादिष्ट लेकिन स्वास्थ्यवर्धक भोजन दी जा रही है। प्रत्येक खिलाड़ियों की आहार संबंधी आवश्यकताएं और नियम अलग-अलग होते हैं। विश्व कप के दौरान जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी है, वहां के शेफ ने विराट कोहली के खाने का खुलासा किया है।
विज्ञापन

Virat Kohli Diet What is Kohli eating during World Cup from tofu to ragi dosa is included in the menu
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार चुनते हैं भारतीय खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप के दौरान उच्च प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार का विकल्प चुन रहे हैं। कुछ खिलाड़ी ग्रिल्ड मछली और चिकन पसंद करते हैं। भारतीय टीम में रागी डोसा एक पसंदीदा व्यंजन है। नाश्ते में टीम इंडिया को रागी डोसा काफी पसंद है। दूसरी ओर, वीगन होने के कारण विराट अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं के लिए टोफू और सोया आधारित भोजन पर निर्भर हैं।

मांस नहीं खाते विराट
रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के बुफे में अलग-अलग तरह के मांस होते हैं लेकिन खिलाड़ी उबले हुए या ग्रिल्ड चिकन या मछली का विकल्प चुनते हैं। विराट के लिए उबले हुए खाने तैयार किए जाते हैं। इनमें शाकाहारी डिम सम्स और अन्य सब्जी-आधारित प्रोटीन जैसे सोया और मॉक मीट होते हैं। इसके अलावा वह टोफू जैसे लीन प्रोटीन का भी सेवन करते हैं। जितना संभव हो सके उतना कम डेयरी उत्पाद उनके खाने में होते हैं।

Virat Kohli Diet What is Kohli eating during World Cup from tofu to ragi dosa is included in the menu
डेवोन कॉन्वे - फोटो : सोशल मीडिया
डेवोन कॉन्वे को पसंद है पराठे और डोसा
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड की टीमें आमतौर पर दोपहर के भोजन में उबली हुई मछली या चिकन के साथ उबली हुई या तली हुई सब्जियां लेती हैं। हालांकि, डेवोन कॉन्वे पराठे और डोसा खाना पसंद करते हैं। न्यूजीलैंड की टीम करी से दूर रहती है। कीवी टीम के लिए उनकी राष्ट्रीय मिठाई पावलोवा उपलब्ध होती है। यह अंडे की सफेदी से बनी मेरिंग्यू-आधारित मिठाई है, जो ताजे फलों से भरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed