VIDEO: सेंचुरियन टेस्ट में विराट कोहली की बल्ले-बल्ले, बीच मैदान खुशी के मारे डांस करते दिखे भारतीय कप्तान
मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट की ऊर्जा देखने लायक होती है
मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन जब कोहली मैदान पर उतरे तो उनकी ऊर्जा देखने लायक थी। मैच के दौरान कई बार वह दर्शकों से बातचीत करते भी दिखे और उन्हें टीम को चीयर करने के लिए भी कहा।
Virat Kohli dancing to the tune. India is having a great day on field ❤😻🥳🥳...
— Lavanya Jessy (@LavanyaJessy) December 28, 2021
~Virat and his dance steps are pure bliss to watch 😁❤️@imVkohli pic.twitter.com/ZocAuhYw3y
विराट मैदान पर बेहद खुश नजर आए
इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिर रहे थे, तो विराट काफी खुश नजर आए और बीच मैदान डांस करने लगे। इसके बाद कमेंटेटर भी बोलते दिखे कि विराट मूड में आ रहे हैं। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। लावन्या नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि विराट को डांस करते देखने में आनंद आता है।
टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ बनाई
इसमें कोई दो राय नहीं है कि टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है। कोहली अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। 33 साल का यह खिलाड़ी हालांकि बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सका और पहली पारी में 94 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुआ। इसके अलावा केएल राहुल ने 123 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाए। इसकी बदौलत टीम इंडिया 327 रन बना सकी।
भारत को दूसरी पारी में 130 रन की बढ़त
गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का कहर बरपा और उन्होंने पांच दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। इसकी बदौलत अफ्रीकी टीम 197 रन बना सकी और टीम इंडिया को 130 रन की बढ़त हासिल हुई। खबर लिखे जाने तक भारत ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिए हैं। मयंक अग्रवाल चार रन और शार्दुल 10 रन बनाकर आउट हुए।