{"_id":"62d40183ef838b598126d8c6","slug":"virat-kohli-dances-and-makes-hilarious-gesture-on-camera-in-viral-video-ahead-of-india-vs-england-3rd-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीसरे वनडे से पहले डांस करते कैमरे में कैद हुए विराट कोहली, वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: तीसरे वनडे से पहले डांस करते कैमरे में कैद हुए विराट कोहली, वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप
Sun, 17 Jul 2022 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:03 PM IST
सार
तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भी विराट कोहली को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है और फैन्स उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। तीसरे वनडे से पहले कोहली प्रैक्टिस सेशन में मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
विराट कोहली डांस करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बैटर विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से विराट अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक नहीं लगा सके हैं। इस वजह से उन पर टीम से बाहर किए जाने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट का समर्थन किया है और कहा कि कुछ एक खराब प्रदर्शन का हवाला देकर इस दिग्गज बल्लेबाज की आलोचना करना उचित नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट अच्छे टच में दिख रहे थे और 16 रन की अपनी पारी में तीन चौके लगाए। हालांकि, डेविड विली की एक खराब गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
Virat Kohli is a mood on the ground. pic.twitter.com/FSEmSxUOHQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 17, 2022
विज्ञापन
तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भी विराट कोहली को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है और फैन्स उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। तीसरे वनडे से पहले कोहली प्रैक्टिस सेशन में मस्ती करते दिखे। वह कैमरे के सामने मजाकिया अंदाज में पोज बनाते दिखे।
इतनी आलोचना के बावजूद कोहली खुद को सकारात्मक बनाए हुए हैं। तीसरे मैच से पहले शनिवार को कोहली ने दीवार पर बनी एक पंख की आकृति वाली तस्वीर साझा की थी। इस पर एक खास संदेश भी लिखा हुआ था। इसके जरिए विराट ने आलोचकों को करारा जवाब दिया था।
Perspective pic.twitter.com/yrNZ9NVePf
— Virat Kohli (@imVkohli) July 16, 2022
कोहली को कई देशों का समर्थन भी मिल रहा है। पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर कोहली का समर्थन कर चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी ट्वीट कर कोहली की हिम्मत बढ़ाई थी। वहीं, शोएब अख्तर, ब्रेट ली, जोस बटलर, सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन जैसे क्रिकेटर्स कोहली का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, कपिल देव ने विराट को टी-20 टीम से बाहर करने की मांग की थी।