फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli changes can be seen through these videos

विराट कोहली का पहला इंटरव्यू देख जान जाएंगे, वक्त के साथ कितना बदल गए हैं

Fri, 19 Jan 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
virat kohli changes can be seen through these videos
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामक छवि के लिए मशहूर हैं। कोहली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में मिली शिकस्त के बाद एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। 29 वर्षीय कोहली ने पत्रकार को तीखा जवाब देते हुए कहा कि वो प्रेस कांफ्रेंस में जवाब देने आए हैं न कि लड़ने।
विज्ञापन


विराट कोहली ने जिस अंदाज में दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार को जवाब दिए, इसके बाद से उनके रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आज पत्रकारों पर भड़कने वाले कोहली कभी मीडिया के सामने कुछ बोलने में भी घबराते थे। 
विज्ञापन


जी हां, एक वह भी समय था जब विराट कोहली पत्रकार के सामने कुछ भी बोलने में घबरा रहे थे। यह इंटरव्यू तब का है जब विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और वो दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक इंटरव्यू भी लिया गया था जो कि गलती से हुआ था। दरअसल इंटरव्यू दिल्ली के रणजी खिलाड़ियों का होना था, लेकिन उन खिलाड़ियों के नहीं पहुंच पाने के कारण विराट कोहली को पत्रकार के सवालों का जवाब देने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट का पहला इंटरव्यू:



अपने पहले इंटरव्यू में विराट कोहली बेहद ही भोले और सहमे से नजर आ रहे थे। विराट कोहली बेहद शालीनता से जवाब दे रहे थे। मगर आज जब विराट कोहली सफलता कि बुलंदियों पर हैं तो उनके मुंह से तल्ख शब्द निकल रहे हैं। वो अपनी बात को गुस्से में रख रहे हैं और लड़ाई होने की बात कर रहे हैं।




सेंचुरियन में एक पत्रकार ने जब कोहली से हर मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर पूछा कि क्या यह एक कारण हो सकता है कि भारत मैच हार गया तो कोहली गुस्सा हो गए। उन्होंने जवाब दिया, 'आपने 30 में से कितने टेस्ट मैच देखे?' पत्रकार ने पलट कर जबाव दिया, 'आपने कितनी बार टीम बदली?' 

कोहली ने कहा, 'कुल मिलाकर 21 जीत और दो हार और ड्रॉ।' पत्रकार ने कहा, 'इनमें से भारत में कितने जीते।' गुस्साए कोहली ने कहा, 'यह मायने नहीं रखता। हम जब भी मैदान पर जाते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। मैं यहां आपके सवालों का जबाव देने आया हूं लड़ने नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed