{"_id":"61ecc6e7c52f9972335077dd","slug":"virat-kohli-captaincy-shoaib-akhtar-said-virat-kohli-was-forced-to-leave-captaincy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Captaincy: शोएब अख्तर बोले- विराट ने कप्तानी छोड़ी नहीं उनसे छुड़वाई गई, उन्हें इन चीजों से बाहर निकलना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Captaincy: शोएब अख्तर बोले- विराट ने कप्तानी छोड़ी नहीं उनसे छुड़वाई गई, उन्हें इन चीजों से बाहर निकलना चाहिए
Sun, 23 Jan 2022 08:39 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:39 AM IST
सार
शोएब अख्तर के अनुसार विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी नहीं है, उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। उन्हें इस स्थिति से बाहर आना चाहिए और सभी लोगों को माफ करके आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली के कप्तानी से हटने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि उन्होंने कप्तानी छोड़ी नहीं है। उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। विराट ने 15 जनवरी को टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। इसके बाद से वो सिर्फ एक बल्लेबाज को रूप में भारत के लिए खेल रहे हैं। हालांकि कप्तानी छोड़ने के बाद भी वो बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 51 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
विराट ने पिछले साल सितंबर के महीने में टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद अगले चार महीने में वो तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी से हट चुके हैं। टी-20 की कप्तानी छोड़ते समय विराट ने कहा था कि वो वनडे और टेस्ट में ध्यान देना चाहते हैं। इस वजह से टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई ने उनकी जगह रोहित को वनडे का कप्तान बना दिया और अगले महीने विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी।
विज्ञापन
विराट को कप्तानी छोड़ने पर मजबूर किया गया
इस मामले पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा "विराट ने कप्तानी छोड़ी नहीं है। उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। वो एक महान खिलाड़ी हैं और उनके अंदर कमाल की प्रतिभा है, लेकिन बड़े लोगों पर ही बड़ी मुसीबत आती है, छोटे लोग नीचे नहीं गिर सकते। उनके लिए दुखी हूं। उन्हें इस स्थिति से निकलना चाहिए। विराट के साथ जो कुछ भी हुआ, उसे भूलकर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और उन्हें इन सब चीजों से बाहर निकलना चाहिए।"
बीसीसीआई के साथ हुआ विवाद
विराट को वनडे के कप्तान पद से हटाने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट से बात करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। जब उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था तो चयनकर्ताओं ने उनसे अपने फैसले पर विचार करने को कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। चयनकर्ता वनडे और टी-20 में अगल-अलग कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से विराट से वनडे की कप्तानी ले ली गई।
इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वनडे के कप्तान पद से हटाए जाने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई थी। उन्हें अपनी बातों के से सौरव गांगुली को झूठा साबित कर दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि बोर्ड इस मामले से अपने तरीके से निपटेगा और अगले महीने विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है।