फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli can surpass rahul dravid in test series vs England

राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे विराट कोहली, चार मैच की टेस्ट सीरीज में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

Tue, 26 Jan 2021 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Jan 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli can surpass rahul dravid in test series vs England
विराट कोहली और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भारत, कोरोना काल में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज की अगुवाई करने को तैयार है। पांच फरवरी से दोनों टीमों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है, इसके बाद टी-20 और फिर वन-डे श्रृंखला खेली जाएगी। पितृत्व अवकाश पर गए भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज में कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं।

विज्ञापन


महज 11 साल पुराने टेस्ट करियर में 7318 रन बना चुके विराट के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट में 1570 रन हैं। आगामी सीरीज में अगर वह 381 या इससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन स्कोरर में राहुल फिलहाल नंबर-3 पायदान पर हैं, उनसे आगे सुनील गावस्कर और सबसे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम है।
विज्ञापन


विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोलता है। 49.06 की औसत से वह अबतक पांच शतक और पांच अर्धशतक जमा चुके हैं। विराट फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। आगमी सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां विराट दो टेस्ट में 61 की औसत से 122 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक, लेकिन 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ महज 15 रन ही बना पाए थे। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड विराट को पांच-पांच बार आउट कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भी विराट को पांच बार आउट किया है। इंग्लैंड के ही स्पिनर आदिल राशिद ने उन्हें चार बार आउट किया। विराट को इससे ज्यादा बार सात बार ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने आउट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed