IND vs NZ: विराट कोहली ने रचा इतिहास, कप्तानी में बनाया नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
विराट कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। विराट अब सभी प्रारूपों में 50 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी और 372 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। विराट अब सभी प्रारूपों में 50 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
Congratulations @imVkohli. The first player with 50 international wins in each format of the game.#TeamIndia pic.twitter.com/51zC4hceku
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021विज्ञापन
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जोरदार प्रदर्शन किया। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल की 150 रन की पारी के दम पर 325 रन का स्कोर किया। जवाब में सिराज और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने इसके बाद 263 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में भी मयंक अग्रवाल (62) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 276/6 के स्कोर पर पारी घोषित की और मेहमान टीम के सामने 540 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
इसके बाद तीसरे दिन अश्विन ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को तोड़ दिया और फिर चौथे दिन जयंत यादव ने चार विकेट लेकर पूरी कीवी टीम को 167 रन के स्कोर पर समेट दिया और इस तरह से भारत ने चार दिन में ही 372 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।