कीर्तिमान: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी
- विराट कोहली के आईपीएल में 6000 रन पूरे
- इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी
- राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 40वां अर्धशतक लगाया
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार चौथी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की।
विराट ने यह मुकाम 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल किया। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं।
Milestone 🔓
6000 Runs in #VIVOIPL for 👑 Kohli 👏👏
Live - https://t.co/dch5R4juzp #RCBvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/WxLODwE2zDविज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2021
बात करें मैच की तो राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। यह विराट का इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। राजस्थान के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रनों की अटूट साझेदारी भी की।
विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। आरसीबी अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है।