फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli becomes first Batter to score 7000 runs in IPL in RCB vs DC Match IPL 2023

Virat Kohli Record: आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली, एक पारी में बनाए कई रिकॉर्ड

Sat, 06 May 2023 08:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 May 2023 08:56 PM IST
सार

विराट कोहली आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी दूसरे नंबर हैं। कोहली आईपीएल में 600 से ज्यादा चौके और 200 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Virat Kohli becomes first Batter to score 7000 runs in IPL in RCB vs DC Match IPL 2023
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल 2023 में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 55 रन की शानदार पारी खेली और इस टूर्नामेंट में अपने 7000 रन भी पूरे किए। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट के बाद शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 6536 रन बनाए हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा भी आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली आईपीएल में 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में ही अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक लगाया। इस मामले में सिर्फ डेविड वॉर्नर उनसे आगे हैं, जिन्होंने 59 अर्धशतक लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में भी कोहली दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 63 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जबकि कोहली ने 55 बार ऐसा किया है।
विज्ञापन



कोहली का आईपीएल रिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल में 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और 7000 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 113 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब और औसत 36 से ज्यादा का है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 50 अर्धशतक और पांच शतक लगाए हैं। 

दिल्ली के खिलाफ 1000 रन
विराट कोहली ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। कोहली पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में भी डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1075 रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन ने चेन्नई के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ 1040 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर पंजाब के खिलाफ भी 1005 रन बना चुके हैं। अब इस सूची में कोहली का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed