फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli becomes brand ambassador of uber india

इस कंपनी के पहले ब्रांड एम्बेसडर बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली

Fri, 09 Mar 2018 08:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
virat kohli becomes brand ambassador of uber india
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को उबर इंडिया ने अपना पहला एम्बेसडर बनाया है। उबर देश के कई हिस्सों में मोबाइल ऐप के जरिए कैब उपलब्ध कराती है। 

विज्ञापन


कंपनी के साथ जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए कप्तान कोहली ने कहा, 'क्रिकेटर होने के नाते मैं बहुत ज्यादा यात्रा करता हूं और मैंने उबर पर बुकिंग का अच्छा अनुभव लिया है। यह कंपनी टेक्नोलॉजी के माध्यम से क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। यह आर्थिक अवसर तैयार करके लाखों लोगों को सशक्त बना रही है। मैं इस कंपनी के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


इस मौके पर उबर इंडिया दक्षिण एशिया विभाग अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, 'हम उबर इंडिया के लिए कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाकर बहुत उत्साहित हैं। मैदान के अंदर और बाहर उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि विराट देश के लिए वैश्विक सम्मान हासिल कर सकारात्मक बदलाव लाए हैं और वह समाज में परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत हैं।

इस मौके पर विराट कोहली की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें वह अपनी पहली राइड के अनुभवों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed