फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli bats with Babar Azam And Mohammad Rizwan at nets after T20WC warm-up match against Australia

T20 WC: एक ओर बाबर-रिजवान और दूसरी तरफ कोहली कर रहे थे बल्लेबाजी, पाक खिलाड़ियों के साथ नेट्स में दिखे विराट

Tue, 18 Oct 2022 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 PM IST
सार

कोहली ने अपनी पारी में 13 गेंदें खेलीं और उन्हें मिचेल स्टार्क ने शॉर्ट बॉल पर आउट किया। अपने इस प्रदर्शन से नाराज कोहली मैच के तुरंत बाद नेट्स में पहुंचे। तब वहां पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी।

विज्ञापन
Virat Kohli bats with Babar Azam And Mohammad Rizwan at nets after T20WC warm-up match against Australia
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया। इस मैच में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। राहुल ने 33 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन और सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा 15 रन, विराट कोहली 19 रन, हार्दिक पांड्या दो रन और दिनेश कार्तिक 20 रन बना सके।
विज्ञापन

कोहली ने अपनी पारी में 13 गेंदें खेलीं और उन्हें मिचेल स्टार्क ने शॉर्ट बॉल पर आउट किया। अपने इस प्रदर्शन से नाराज कोहली मैच के तुरंत बाद नेट्स में पहुंचे। तब वहां पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी। नेट्स में एक ओर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं, इनके बाद कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ थ्रो डाउन कर रहे थे। हेड कोच राहुल द्रविड़ भी कोहली को गाइड कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli bats with Babar Azam And Mohammad Rizwan at nets after T20WC warm-up match against Australia
ब्रिस्बेन के नेट्स में प्रैक्टिस करते बाबर और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने करीब 40 मिनट तक शॉर्ट गेंदों पर बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, उनके बगल वाले नेट्स बाबर और रिजवान भी तैयारी कर रहे थे। जिस नेट्स में यह प्रैक्टिस कर रहे थे, वह एक ओपन नेट है। बाउंड्री के बाहर से लोग खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देख सकते हैं। ऐसे में तीन बेस्ट बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करते देखने के लिए कई फैन्स वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन

प्रैक्टिस के बाद कोहली ने हेड कोच द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ से कुछ देर तक तक्नीक पर बातचीत भी की। इसके पूरा वीडियो दिग्गज स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने भी शेयर किया है। कोहली अब 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में खेलते दिखेंगे। इसके बाद भारतीय टीम 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने वर्ल्ड अभियान की शुरुआत करेगी। कोहली ने जुलाई-अगस्त में लंबा ब्रेक लेने के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वह एशिया कप के लिए टीम में चुने गए थे। एशिया कप में कोहली ने शानदार बैटिंग की थी और तीन साल के शतकों के सूखे को खत्म किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 मैच में कोहली ने 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71वां शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed