फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Coach Ravi Shastri addressed media before going to West Indies tour

प्रेस कांफ्रेंस में बोले कप्तान विराट- रोहित से विवाद की खबरें महज कोरी अफवाह

Tue, 30 Jul 2019 07:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Coach Ravi Shastri addressed media before going to West Indies tour
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली कोच रवि शास्त्री के साथ मीडिया के सामने पहुंचे। मुंबई में मंगलवार की शाम तकरीबन सवा छह बजे शुरू हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने विश्व कप 2019, टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर टीम की तैयारियों के बारे में बताया। रोहित शर्मा के साथ अपने मनमुटाव को लेकर भी विराट ने कई बातें कही।

विज्ञापन


अगली स्लाइड में पढ़िए प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकले विराट कोहली की 10 बड़ी बातें

मेरे और रोहित के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं

रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका रोहित शर्मा से कोई झगड़ा नहीं है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस खबर को बेबुनियाद बताया। विराट कोहली ने कहा, 'रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर मैंने बहुत कुछ सुना है। अगर टीम का अच्छा माहौल नहीं होता तो हम दो-तीन सालों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

विराट कोहली ने पत्रकारों से कहा कि, 'आप लोगों को देखना चाहिए कि हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना अच्छा है। कुलदीप यादव युवा है और एमएस धोनी अनुभवी। ऐसे ड्रेसिंग रूम में भी कैसे खिलाड़ियों के साथ कैसे मजाक किया जाता है। यह देखना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी जिंदगी को लेकर खबर बनाना ठीक नहीं

विराट ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि रोहित और मेरे बीच कौन मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है। मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट्स कैसे चल रही है। हमारी निजी जिंदगी को भी इसमें घसीटा जा रहा है। खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को लेकर खबर बनाना ठीक नहीं'।
 

 

विराट कोहली ने कहा, 'अगर मुझे कोई व्यक्ति पसंद नहीं है, तो आप इसे मेरे चेहरे पर या मेरे व्यवहार में देखेंगे, यह कितना सिंपल है। मैंने हमेशा रोहित की प्रशंसा की है क्योंकि मेरा मानना है कि वह अच्छा है। हमारे बीच कोई मुद्दा नहीं है। यह हैरान करने वाला है।'

विज्ञापन

टेस्ट चैम्पियनशिप से सभी खिलाड़ी उत्साहित

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए सभी क्रिकेटर उत्साहित हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट खेलने के लिए शानदार जगह है। टी-20 के लिए हमने युवा टीम चुनी है और सभी के लिए अच्छा मौका है। वनडे टीम में संतुलन है, मैं टी-20 सीरीज के लिए उत्साहित हूं क्योंकि नए खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। वो खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में आए हैं।'

विराट ने अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा, 'रहाणे बहुत शांत और अच्छे खिलाड़ी हैं और उनका औसत टेस्ट में 43 है। उन्होंने दबाव में अच्छा काम किया है। वो सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जब रहाणे अच्छी बल्लेबाजी शुरू करते हैं तो वो निरंतर रहते हैं।

रवि भाई कोच बने रहे तो खुशी होगी

कोच के चयन के सवाल पर विराट ने मौजूदा कोच रवि शास्त्री की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा कोच के पद पर देखने की इच्छा जताई। विराट ने कहा, 'रवि भाई एक अच्छे मेंटर हैं और टीम में सभी उनका सम्मान करते हैं, अगर वो दोबारा कोच बने तो मुझे खुशी होगी।
 

टीम इंडिया के नए कोच का चुनाव कपिल देव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय सीएसी करेगी। विराट ने कहा कि अबतक मेरी सलाह नहीं ली गई है, अगर मुझसे पूछा जाएगा तो मैं रवि भाई को ही कोच देखना चाहूंगा। भारतीय टीम के कोच के लिए रवि शास्त्री सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी आवेदन किया है। टीम के नए कोच का एलान अगस्त में हो जाएगा।

ऐसा है भारत का वेस्टइंडीज दौरा

याद हो कि भारतीय क्रिकेट टीम 3 अगस्त से अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करेगी। टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके पहले दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed