फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and anushka sharmas delhi reception live updates

विराट-अनुष्का को बधाई देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

Fri, 22 Dec 2017 12:12 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharmas delhi reception live updates

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित ताज होटल के दरबार हॉल में रिसेप्शन हुआ। 'सुपरस्टार' विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आशीर्वाद और बधाई देने कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति से रिसेप्शन की रौनक बढ़ा दी।

विज्ञापन

 

'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी के रिसेप्शन में दिग्गज हस्तियों के शामिल होने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स-एक्ट्रेसेस भी 'विरुष्का' के रिसेप्शन में पहुंचे। इसके अलावा विराट और अनुष्का के परिवार वाले व करीबी  मित्र भी रिसेप्शन में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता हो कि अपने रिसेप्शन से एक दिन पहले ही अनुष्का-विराट ने खुद जाकर पीएम मोदी को अपने इस खास दिन के लिए न्योता दिया था। खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट ने सबसे पहले अपनी शादी का इनविटेशन कार्ड क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को दिया। अनुष्का-विराट ने इसी महीने 11 तारीक को इटली में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी रचाई थी।



दुल्हन अनुष्का शर्मा लाल और गोल्डन रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं जबकि विराट कोहली काले रंग के बंधगला पर पश्मीना शाल लटकाए हुए हैं। पता हो कि विराट और अनुष्का के शादी के कपड़े सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed