{"_id":"5a4a02b64f1c1b4e718bc4ab","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-spotted-shopping-in-capetown-streets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज से पहले ये करते नजर आए विराट-अनुष्का, एक झलक पाने के लिए फैंस में दिखी बेताबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज से पहले ये करते नजर आए विराट-अनुष्का, एक झलक पाने के लिए फैंस में दिखी बेताबी
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर पहला टेस्ट 5 जनवरी से खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है और समय मिलने पर वह केपटाउन के दर्शन भी कर रही है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ केपटाउन में शॉपिंग करते नजर आए। दोनों ने इस दौरान मस्तीभरा समय बिताया। इस जोड़ी को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस की भीड़ भी उमड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लिया था और वह करीब एक महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यह भी रहा खास
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट ने इस ब्रेक के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से इटली के मिलान में 11 दिसंबर को शादी की। इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की। इसके बाद 'विरुष्का' ने फ़िनलैंड में हनीमून मनाया और फिर भारत लौटकर दिल्ली व मुंबई में रिसेप्शन दिया। अनुष्का अब जनवरी में भारत लौटेंगी क्योंकि उन्हें आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग करना है। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।
वहीं टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में लंबा समय बिताना है। इस दौरान टीम इंडिया तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
वहीं टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में लंबा समय बिताना है। इस दौरान टीम इंडिया तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।