फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and anushka sharma spotted shopping in capetown streets

टेस्ट सीरीज से पहले ये करते नजर आए विराट-अनुष्का, एक झलक पाने के लिए फैंस में दिखी बेताबी

Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma spotted shopping in capetown streets
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर पहला टेस्ट 5 जनवरी से खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है और समय मिलने पर वह केपटाउन के दर्शन भी कर रही है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ केपटाउन में शॉपिंग करते नजर आए। दोनों ने इस दौरान मस्तीभरा समय बिताया। इस जोड़ी को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस की भीड़ भी उमड़ी।
विज्ञापन


बता दें कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लिया था और वह करीब एक महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी रहा खास

virat kohli and anushka sharma spotted shopping in capetown streets
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट ने इस ब्रेक के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से इटली के मिलान में 11 दिसंबर को शादी की। इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की। इसके बाद 'विरुष्का' ने फ़िनलैंड में हनीमून मनाया और फिर भारत लौटकर दिल्ली व मुंबई में रिसेप्शन दिया। अनुष्का अब जनवरी में भारत लौटेंगी क्योंकि उन्हें आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग करना है। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

वहीं टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में लंबा समय बिताना है। इस दौरान टीम इंडिया तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed