{"_id":"5925724a4f1c1b91545362fd","slug":"virat-kohli-address-press-conference-before-champions-trophy-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सवाल पर कोहली का 'विराट' तंज: सामने कोई भी हो, हमें फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के सवाल पर कोहली का 'विराट' तंज: सामने कोई भी हो, हमें फर्क नहीं पड़ता
amarujala.com-Presented by -नवीन चौहान
Updated Wed, 24 May 2017 09:34 PM IST
सार
जब हम पाकिस्तान का सामना करते हैं तो हमारे सिर में कुछ भी बदलाव नहीं होता: विराट कोहली
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में प्रेस को संबोधित किया। ये हैं विराट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य अंश...
विज्ञापन
पाक के खिलाफ हमारे दिमाग में कुछ नहीं बदलता
विराट ने कहा, भारत पाक मुकाबले को लेकर दर्शकों-प्रशंसकों में हमेशा उत्सुक्ता रहती है लेकिन हमारे स्तर पर कोई बदलाव नहीं होता यह दूसरे मैचों की तरह हमारे लिए क्रिकेट का एक मैच है। टीम इस मैच के लिए भी वैसे ही तैयारी करेगी जैसे दूसरे मैच के लिए करते हैं। हमारे इर्दगिर्द क्या चल रहा है हमें इससे कोई लेना देना नहीं होता। जब हम मैदान में बल्लेबाजी करते वक्त अपने बैटिंग पार्टनर के बारे में भी नहीं सोचते। इसलिए उन चीजों के बारे में सोचना छोड़ दें जो आपके वश में नहीं हैं। हम क्रिकेटरों के लिए सिर्फ यह एक मैच है हमें क्रिकेट खेलना पसंद है और पाकिस्तान के खिलाफ भी हम खेलेंगे। भारत-पाक मैच हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्सुक्ता और उत्साह का विषय होता है। विराट ने ये माना कि उस मैच के दौरान स्टेडियम का माहौल कुछ अलग होता है। इस मैच से पहले जिस तरह का माहौल बनाया जाता है उसपर नियंत्रण करना हमारे वश में नहीं है। हम इस मैच के लिए भी उसी तरह तैयारी करेंगे जिस तरह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड जैसी दूसरी टीमों के खिलाफ करते हैं।
विज्ञापन
क्या आईपीएल का फायदा मिलेगा
दोनों तरह की क्रिकेट में काफी अंतर है लेकिन टी-20 से अधिकांश खिलाड़ियों को मैच रेडी होने में मदद मिलती है। मैच फिट रहने और गेंदबाजी और गेंदबाजी की लय हासिल करने और मानसिक रूप से खेल के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिलती है। टी-20 मैचों में कठिन परिस्थिति में रन बनाने की खासियत को आप एक फॉर्मेट से दूसरे में ले जाते हैं। आईपीएल एक विश्वस्तरीय टूर्नामेंट है और आपको उस जोन में रखने में मदद करता है। आईपीएल में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं। इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट से पहले ऐसी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है।
विज्ञापन
हम क्रिकेट एन्जॉय करेंगे
पहला चैलेंज यह है कि हमें खिताब बचाने के बारे में नहीं सोचना है, पिछले बार जह हम विजेता बने थे तब हमने एक युवा टीम के रूप में खेल को एन्जॉय किया था। ऐसा करते हुए हमने टूर्नामेंट भी जीता और इसके बाद एक ऐसी टीम खड़ी की जो अबतक अच्छा कर रही है। इस बार भी टीम में थोड़ा बदलाव है और हम पिछली बार की तरह जाकर टूर्नामेंट में एन्जॉय करेंगे। हम पिछले कुछ समय से जैसी क्रिकेट खेल रहे हैं उसी माइंड सेट के बल पर हम टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर पहुंचने में सफल रहे हैं। हमे जैसी क्रिकेट खेल रहे हैं उसी को आगे बढ़ाएंगे उसी से अच्छे परिणाम आएंगे।
विश्वकप की तुलना में ज्यादा कंप्टीशन होगा
टूर्नामेंट थोड़ा छोटा है और इसमें आठ बेहतरीन टीमें शामिल हो रही हैं ऐसे में इसमें विश्वकप की तुलना में ज्यादा कंप्टीशन होगा। विश्वकप में आपके पास खराब शुरुआत के बाद भी वापसी करने का मौका होता है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में आपको पहले दिन से फाइनल तक हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके जल्दी नीचे आने की संभावना बढ़ जाती है। यह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी चुनौती है। यह इतना प्रतिसपर्धी है कि खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी मजा आएगा।
कैस करूंगा विराट और धोनी का उपयोग
युवराज और धोनी के अनुभव के बारे में जब विराट से पूछा गया कि वह इन दोनों का उपयोग किस तरह कर पाएंगे तो विराट ने कहा, ये दोनों इस तरह के खिलाड़ी हैं कि मैं उनका किसी तरह उपयोग नहीं कर पाउंगा। उनके पास इतना एक्सपीरियंस है कि उन्हें फ्रीडम दी जाए कि वो अपनी गेम खेलें मिडिल ऑर्डर में। दोनों टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं उन्हें ये पता है कि मैच बिल्ट करना है कैसे जिताना है कैसे डिफिकल्ट सिचुएशन से निकालना है। सबसे अच्छी बात जो पिछली सीरीज में भी निकली की दोनों एक दूसरे के साथ बैटिंग करना एन्जॉय कर रहे थे और खुलकर खेल रहे थे। जो उन्होंने पहले भी बिना किसी दबाव के की है। वो चीज अच्छी लगी देख के कि आपके दो बड़े प्लेयर खुले माइंडसेट से खेल रहे हैं। तो टीम का कॉन्फीडेंस एक अलग हो जाता है। उनके ऊपर के खिलाड़ी भी विश्वास के साथ खेलते हैं। ओवरऑल ये टीम के लिए अच्छा था। उससे ड्रेसिंग रूप के एनवॉयरमेंट बहुत ज्यादा बूस्ट हुआ। ऐसे माहोल में टीम का आउटलुक ही चेंज हो जाता है। वो हमारी टीम के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं। वो जितने अच्छे माइंडसेट में रहेंगे टीम को उतना फायदा होगा।