फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli 100th Test: Kohli practiced hard on nets, cover drive shots on Siraj ball, Rohit also batted long on nets

100वें टेस्ट की तैयारी: विराट कोहली ने किया कड़ा अभ्यास, सिराज की गेंद पर लगाए कवर ड्राइव, रोहित ने भी दिया साथ

Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

रोहित ने जहां मोहम्मद शमी की गेंदों पर शॉट खेले तो वहीं कोहली ने अपने 100वें टेस्ट से 48 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की गेंदों पर कवर ड्राइव लगाए।

विज्ञापन
Virat Kohli 100th Test: Kohli practiced hard on nets, cover drive shots on Siraj ball, Rohit also batted long on nets
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट की तैयारियों के लिए यहां पीसीए स्टेडियम में नेट पर जमकर अभ्यास किया और उनके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी काफी बल्लेबाजी अभ्यास किया। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने कई कई बार विभिन्न नेट (थ्रोडाउन, स्पिनरों के, तेज गेंदबाजों के और नेट गेंदबाजों के खिलाफ) पर बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


रोहित ने जहां मोहम्मद शमी की गेंदों पर शॉट खेले तो वहीं कोहली ने अपने 100वें टेस्ट से 48 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की गेंदों पर कवर ड्राइव लगाए। दोनों ने अलग-अलग समय अलग नेट पर बल्लेबाजी की। एक समय उप कप्तान रहे रोहित 30 गज की दूरी से पूर्व कप्तान कोहली के अभ्यास पर भी नजर लगाए थे। रोहित ने करीब 45 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद टीम के अभ्यास की निगरानी भी की।
विज्ञापन


इस दौरान वह दो बार बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार पर शॉट लगाते दिखे। जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और रविंद्र जडेजा के साथ बातचीत कर रहे थे। रोहित ने अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की कुछ गेंदों को और मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ा भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर एक पर टीम इंडिया की निगाह 
टी20 प्रारूप में लगातार 12 जीत के बाद अब पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनने के बाद रोहित की निगाह भारतीय टीम को फिर से नंबर एक स्थान पर पहुंचाने की होगी। अभी भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित में अपना पहला टेस्ट चार मार्च से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करेंगे, जबकि श्रीलंका की निगाह भारतीय मैदान पर पहली टेस्ट जीत हासिल करने पर होगी।


भारतीय टीम की कोशिश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) के तहत इस महत्वपूर्ण अंक बटोरेने की रहेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारत ने चार जीत हासिल की हैं। दो में उसे हार मिली है जबकि दो ड्रॉ हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में भारतीय टीम ने सेंचुरियन में पहला मैच हारने के बाद 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed