फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat bhai said be prepared, you are selected as an opener in India T20 World Cup reveals MI batter Ishan Kishan

ICC T20 World Cup: ईशान किशन का खुलासा, विराट भाई ने कहा- ओपनिंग के लिए तैयारी करो

Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
सार

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन  की आक्रामकता और अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारत के कप्तान विराट कोहली उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Virat bhai said be prepared, you are selected as an opener in India T20 World Cup reveals MI batter Ishan Kishan
विराट कोहली, इशान किशन - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके आखिरी मैच ने भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत हद तक राहत दी। मुंबई के वैसे तो छह खिलाड़ी आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन दो बल्लेबाजों ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर सभी की नजर है और उनसे बहुत उम्मीदें भी हैं। हालांकि यूएई चरण में दोनों की फॉर्म चिंता का सबब बन गई थी। लेकिन आखिरी मुकाबले में दोनों ने ना सिर्फ खोई हुई फॉर्म हासिल की बल्कि अपने आलोचकों की जुबान पर ताला भी लगा दिया। ईशान ने 32 गेंदों में 84 जबकि सूर्यकुमार ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली।  

विज्ञापन


युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में भी बतौर सलामी बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे और ताबड़तोड़ रन बरसाए। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। ईशान ने अपनी 84 रन की पारी में 76 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। उनकी आक्रामकता और अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारत के कप्तान विराट कोहली उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर देख रहे हैं। 
विज्ञापन


ईशान ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच के बाद खुलासा करते हुए बताया कि कोहली ने उनसे आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के लिए तैयारी करने को कहा है।' विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'तुम्हें ओपनर के तौर पर चुना गया है और तुम्हें बस इसके लिए तैयार रहना है। बड़े स्तर पर तुम्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर भारत ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किया है। जबकि खुद कप्तान विराट कोहली तीसरे विक्ल्प हैं। लेकिन किशन जो यूएई चरण में मध्यक्रम में संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने ओपनिंग करते ही लय हासिल कर ली। 


ईशान जब पिछले हफ्ते फेल हो रहे थे तब मैच के बाद विराट कोहली ने लंबे समय तक उनसे बात की थी। ईशान ने तब कहा था कि विराट भाई ने मुझे काफी सपोर्ट किया। सबने मेरा साथ दिया और कहा कि यह सीखने का समय है लेकिन अब यहां से गलती मत करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed