फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat and Sarfaraz on india-Pakistan final at Oval

सरफराज के वार पर विराट का पलटवार, जो अच्छा खेलेगा वो जीत का ताज पहनेगा

Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Virat and Sarfaraz on india-Pakistan final at Oval
चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाक कप्तान सरफराज अहमद मीडिया से मुखातिब हुए। दोनों ने टीम की तैयारियों के बारे में बात की। दोनों ही कप्तानों ने कहा कि ये मैच पिछले मैच से अलग है और दोनों ही टीमें सकारात्मक क्रिकेट खेलकर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। पेश हैं दोनों कप्तानों की प्रेस वार्ता के मुख्य अंश...
विज्ञापन


विराट कोहली  

विराट ने कहा, मैं यह महसूस करता हूं कि यदि मैं तकनीकि रूप से सक्षम हूं तो मैं दुनिया के किसी भी गेंदबाज का सामना कर सकता हूं। इसे लेकर में कोई अतिरिक्त दबाव नहीं लेता हूं। मैं जो देखता हूं उन परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेता हूं। आप किसी खिलाड़ी के खिलाफ पहले खेले हैं या नहीं इससे किसी के अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं हो सकती।
विज्ञापन


कुछ टीमें बड़े विश्वास के साथ शुरुआत करती हैं उसके बाद बिखर जाती हैं। कुछ टीमों को शानदार शुरुआत नहीं मिलती है लेकिन वो बेहद शानदार तरीके से वापसी करती हैं जैसा कि पाकिस्तान ने किया है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस टीम में हैं वो अपने दिन किसी टीम को मात दे सकते हैं। ऐसी क्षमता उनकी टीम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं हार्दिक जैसे खिलाड़ी को टीम में रखने का समर्थन करूंगा जो आपकी टीम को बहुत संतुलित करता है। यहां की जैसी परिस्थितियां हैं वहां एक गेंदबाज के रूप में वो सफल साबित हो सकता है। उसकी बल्लेबाजी बेशकीमती है यदि आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं और आपको 8 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने और आपके पास विकेट ज्यादा नहीं हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो ऐसी परिस्थिति में भी आपके लिए मैच जीत सकता है। उसे अपनी क्षमताओं में यकीन है और हमें उन पर यकीन है। 

 ये भारतीय क्रिकेटर होने का एक हिस्सा है। जब आप कुछ साल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो लोगों की आपसे आशाएं बढ़ जाती हैं। आपको इससे निपटने के लिए रास्ते ढूंढने पड़ते हैं आप इसे नजरअंदाज भी नहीं कर सकते आपको इसमें संतुलन बनाना पड़ेगा और मैदान में क्या करने की जरूरत है उसपर फोकस करना होगा। मुझे लगता है कि मैं अबतक संतुलन बनाने में कामयाब रहा हूं और कल भी अच्छा रहूंगा। 

रिकॉर्ड जो पहले हुए हैं हम उसमें यकीन नहीं करते। न हम उस चीज के बारे में कभी सोचते हैं।एक टीम के रूप में हमारा लक्ष्य ये रहता है कि हम अच्छा खेलें और परिणाम हमारी तरफ आए। हर टीम का यही इंटेनशन रहता है। आप किसी भी मैच में ये सोच के नहीं जा सकते कि पिछले मैच आप कितनी बार जीते हैं आप उस अपोजिशन से। इस गेम में मैं काफी बार कह चुका हूं कि किसी टीम के पास जीतने की गारंटी नहीं है । क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें उस दिन जो टीम अच्छा खेलेगी वह जीत हासिल करेगी। 
 

हम मुकाबले के लिए तैयार हैं सरफराज

Virat and Sarfaraz on india-Pakistan final at Oval
सरफराज अहमद - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिडेंगी। इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने कहा कि हम पॉजिटिव क्रिकेट खेलकर भारत को हराने की कोशिश करेंगे। सरफराज ने कहा कि जब हम इस टूर्नामेंट में आए थे, तो हमें कोई भी फेवरिट नहीं मान रहा था। पर अब हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है।

भारत-पाक मैच को लेकर होने वाले दबाव पर बोलते हुए सरफराज ने कहा कि हम मुकाबले के लिए तैयार हैं। इसमें कुछ अलग नहीं करना है। दबाव नहीं बढ़ने देना है। सरफराज ने कहा कि भारत-पाक मैच में काफी प्रेशर होता है। बॉउंड्री लगने के बाद दबाव आ जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमनें बेहतर कमबैक किया है। हम ग्रॉउंड पर पॉजिटिव रहने का प्रयास करेंगे, तो रिजल्ट भी अच्छा आएगा। 

पाक कप्तान ने कहा कि भारत के मैच के बाद हम बेहतर खेल रहे हैं। खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमनें बेहद शानदार प्रदर्शन किया। हमारी टीम को अच्छा समर्थन मिल रहा है। पाक आवाम का भी काफी समर्थन मिल रहा है। जब हम इन टूर्नामेंट में आए थे, तो हमारे साथ लोग नहीं थे। पर अब लोग समर्थन कर रहे हैं।

फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन पर पूछे सवाल के जवाब में सरफराज ने कहा कि प्लेइंग इलेवन पर अभी आखिरी फैसला नहीं हुआ है। अब आमिर फिट हो गए हैं, तो उन्हें टीम में लाना ही होगा। 

सरफराज ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी या गेंदबाजी के सवाल पर कहा कि हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। यहां विकेट बाद में अच्छा हो जाता है। ऑउटफील्ड तेज है। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। हमारी स्ट्रैटजी हर मैच के लिए अलग अलग बनती है। वैसे भी मैच को जीतने के लिए विकेट लेना काफी अहम होता है। खासकर मिडिल ऑर्डर को जल्दी से निपटाना।

सरफराज ने नए खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे यंगस्टर्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे फहीम हो या फखर जमान। सरफराज खान ने फाइनल मुकाबले को लेकर कहा कि हम चैंपियंस ट्रॉफी में अटैकिंग क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारा मिडिल ऑर्डर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पॉजिटिव क्रिकेट खेलेंगे, तो बेहतर रिजल्ट आएगा। हम फाइनल में भी अच्छा खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed