{"_id":"65b86a06d40b650573025824","slug":"viral-video-of-rinku-singh-s-father-delivering-lpg-cylinders-breaks-the-internet-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: रिंकू सिंह के पिता का वीडियो वायरल, गैस सिलेंडर ढोते दिखे; बेटे ने पहले ही कहा था- मेरी नहीं सुनते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: रिंकू सिंह के पिता का वीडियो वायरल, गैस सिलेंडर ढोते दिखे; बेटे ने पहले ही कहा था- मेरी नहीं सुनते
Tue, 30 Jan 2024 08:46 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:46 AM IST
सार
भारत के लिए 15 टी20 मैच की 11 पारियों में, रिंकू ने 89.00 की औसत और 176 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 356 रन बनाए हैं। रिंकू के पिता खानचंद सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एलपीजी सिलेंडर ढोते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिंकू सिंह मौजूदा समय में देश के सबसे चहेते युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले साल भारत के लिए अपना पहला मैच खेलने के बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए भी पिछले साल उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला और अब वह टी20 टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं।
भारत के लिए 15 टी20 मैच की 11 पारियों में, रिंकू ने 89.00 की औसत और 176 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 356 रन बनाए हैं। रिंकू एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके पिता खानचंद सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ढोते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में खानचंद को एक छोटे ट्रक में एलपीजी सिलेंडर लोड करते हुए देखा जा सकता है। रिंकू ने पहले ही बताया था कि क्रिकेट में उनकी सफलता के बावजूद उनके पिता ने नौकरी छोड़ने से इनकार कर दिया था। एक इंटरव्यू में रिंकू ने कहा था "मैंने अपने पिता से कहा कि वे अब आराम करें, क्योंकि हमारे पास उनके लिए इतना कुछ है। उन्हें सिलेंडर ढोने की जरूरत नहीं है। लेकिन, वह अभी भी ऐसा करते हैं और अपने काम से प्यार करते हैं। अगर किसी ने पूरी जिंदगी काम किया है, तो उसे तब तक रुकने के लिए कहना मुश्किल है जब तक वह खुद ऐसा न चाहे।"
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पैदा हुए रिंकू को केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले 55 लाख रुपये में रिटेन किया है। उन्हें पहली बार केकेआर ने 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा था। भले ही पहला सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनकी क्षमता को देखा गया और उन्हें आईपीएल 2019 के लिए भी टीम में रखा गया। हाल ही में, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने रिंकू की सराहना करते हुए कहा कि बल्लेबाज मैच विजेता है और मैच जीतने के लिए उनकी निरंतरता की आवश्यकता है।
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिंकू के बारे में बात करते हुए कहा, "रिंकू एक शानदार खिलाड़ी है, मैच विजेता है और उसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा लगता है। आपको एक निरंतर खिलाड़ी बनने की जरूरत है जो हमेशा गेम जीतने की कोशिश करता रहे।"

Rinku Singh's father is seen supplying gas cylinders, Even as Rinku plays for India, his father continues his work as a gas cylinder provider.
विज्ञापन विज्ञापन
Hardworking family 👏 pic.twitter.com/pjOrXOwG1K— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) January 26, 2024