फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinoo Mankad Trophy 2021 Vasu Vats took 8 wickets including a hat-trick UP team defeated Nagaland by 22 runs

Vinoo Mankad Trophy: वासू वत्स ने नगालैंड के खिलाफ रचा इतिहास, हैट्रिक समेत आठ विकेट झटकर यूपी को दिलाई जीत

Tue, 12 Oct 2021 03:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 12 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज वासू वत्स ने वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच मं हैट्रिक समेत 8 विकेट लिए। जिसके चलते नगालैंड की पूरी टीम 22 रनों पर ढेर हो गई। 

विज्ञापन
Vinoo Mankad Trophy 2021 Vasu Vats took 8 wickets including a hat-trick UP team defeated Nagaland by 22 runs
वासू वत्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू टूर्नांमेंट के तहत वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेली जा रही है। बीते दिन उत्तर प्रदेश और नगालैंड के बीच खेले गए मैच में यूपी के खिलाड़ी वासू वत्स ने तहलका मचा दिया। तेज गेंदबाज वासू ने नगालैंड के विरुद्ध अंडर-19 टूर्नामेंट में आठ विके अपने नाम किए जिसमें उनकी हैट्रिक भी शामिल है। उनकी तेज गेंदों के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। यह वजह रही नगालैंड की पूरी महज 22 रनों पर ढेर हो गई। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने बनाए 358 रन

इस वनडे अडर-19 की बात करें तो उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। जिसमें कप्तान अराध्य यादव की शानदार 131 रनों की पारी शामिल थी। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अर्नब बालियान ने 72 रनों का योगदान दिया जबकि, स्वास्तिक 49 रन बनाने में सफल रहे। नगालैंड की ओर से राजा स्वर्णकर ने 3 विकेट अपने नाम किए, वही, ओडिलेम्बा, नीजेखो और केडुवेटुओ 1-1 विकेट आउट करने में सफल रहे। 
विज्ञापन


22 रनों पर ऑल आउट हुई नगालैंड की टीम

जीत के लिए 359 रनं के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगालैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज यूपी के तेज गेंदबाजों का सामना करने में विफल रहे और यही वजह रही की नगालैंड के 9 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। इस दौरान दो बल्लेबाज खाता खोलने में जरूर सफल हुए लेकिन वह भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। टीम की ओर से सबसे ज्यादा सात रन सुजल प्रसाद ने बनाए जबकि तेजासिली साविनो के बल्ले से दो रन निकले। उत्तर प्रदेश के फास्ट गेंदबाज वासू वत्स ने 8 विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा था वासू वत्स की गेंदबाजी का विश्लेषण

मैच में वासू वत्स ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने सात ओवर के स्पेल में तीन मेडन रखते हुए चार रन देकर आठ विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने नगालैंड की पारी के 11वें ओवर में उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर हैट्रिक लगाते हुए सुजल प्रसाद, बामिबे नपनमे और ख्रीवित्सो को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा अभिषेक तोमर को दो विकेट मिले। नगालैंड की 22 रनों की पारी में 13 रन अतिरिक्त थे। इस तरह उत्तर प्रदेश ने इस मुकाबले में 336 रनों से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed