फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli Wife Helps Him Walk Out To Wankhede Stadium 50th anniversary Celebrations, Watch Video

Vinod Kambli with Wife: वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ, पत्नी के सहारे चलते दिखे विनोद कांबली, देखें

Mon, 20 Jan 2025 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

रविवार को कांबली को समारोह के दौरान स्टेडियम में पत्नी एंड्रिया हेविट के सहारे चलते हुए देखा गया। स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कई खेल सितारे मौजूद रहे।

विज्ञापन
Vinod Kambli Wife Helps Him Walk Out To Wankhede Stadium 50th anniversary Celebrations, Watch Video
एंड्रिया और कांबली - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली वानखेड़े स्टेडियम में मैदान की 50वीं वर्षगांठ समारोह में मौजूद थे। कांबली हाल के दिनों में कई बीमारियों से पीड़ित रहे हैं और उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। हालांकि, उन्हें कुछ दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई थी। रविवार को कांबली को समारोह के दौरान स्टेडियम में पत्नी एंड्रिया हेविट के सहारे चलते हुए देखा गया। स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कई खेल सितारे मौजूद रहे। सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर के अलावा मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Vinod Kambli Wife Helps Him Walk Out To Wankhede Stadium 50th anniversary Celebrations, Watch Video
कांबली और एंड्रिया - फोटो : Twitter
अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
हाल ही में  पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यूरिन संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था। लगभग दो हफ्ते तक चले इलाज के बाद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

Vinod Kambli Wife Helps Him Walk Out To Wankhede Stadium 50th anniversary Celebrations, Watch Video
कांबली और एंड्रिया - फोटो : Twitter
कांबली ने फैंस से की खास अपील
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद कांबली ने मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान वह भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी में नजर आए थे। उनके हाथ में एक बल्ला भी था, जिससे उन्होंने कई शॉट खेले। कांबली ने प्रशंसकों को नई साल की शुभकामनाएं देते हुए शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कांबली ने कहा- बुरी आदतें जीवन को नष्ट कर देती हैं। वहीं, कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर शैलेश ठाकुर ने बताया कि वह अब ठीक हैं।

Vinod Kambli Wife Helps Him Walk Out To Wankhede Stadium 50th anniversary Celebrations, Watch Video
कांबली और एंड्रिया - फोटो : Twitter
कांबली का करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed