फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Shankar says No competition between Hardik Pandya and me

हार्दिक से होड़ नहीं, दोनों भारत की जीत चाहते हैं : शंकर 

Wed, 22 May 2019 09:34 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 22 May 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Vijay Shankar says No competition between Hardik Pandya and me
VIJAY SHANKAR

विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर ने कहा कि वह अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए हार्दिक पांड्या से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे और अगर कहा गया तो वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड दौरे पर प्रभावी प्रदर्शन किया जिसके बाद वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए संभावितों में शामिल हैं।

विज्ञापन

 
शंकर के खेलने का तरीका पंड्या से बिल्कुल अलग है और शायद इसीलिए उन्हें लगता है कि वह पंड्या के साथ किसी दौड़ में शामिल नहीं है। शंकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं पांड्या के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं, वह कमाल के क्रिकेटर है। हां, हम दोनों ऑलराउंडर हैं लेकिन एक-दूसरे से अलग है। हमें प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत क्यों पड़ेगी? अगर हम दोनों देश की जीत में भूमिका निभा सके तो यह शानदार होगा।’
विज्ञापन


शंकर और पांड्या दोनों को बड़े शॉट खेलने के लिए जाना जाता है लेकिन पांड्या जहां ताकत का इस्तेमाल करते है वहीं शंकर टाइमिंग पर ज्यादा निर्भर रहते है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बड़े छक्के लगाना पसंद है। मेरे लिए लय में बने रहना जरूरी है। जब भी मैं ताकत का इस्तेमाल करता हूं तो ज्यादा कामयाब नहीं होता हूं लेकिन अगर टाइमिंग अच्छी होती है तो गेंद दर्शक दीर्घा में जाती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed