फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Shreyas Gopal shines as Karnataka win, 11th day report

विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की जीत में चमके श्रेयस गोपाल, ये रहा 11वें दिन का पूरा राउंड-अप

Mon, 07 Oct 2019 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Oct 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Shreyas Gopal shines as Karnataka win, 11th day report
श्रेयस गोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विजय हजारे ट्रॉफी के 14वें दिन सोमवार को कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए, जिसमें से एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। आइए जानते हैं 11वें दिन खेले गए सभी मैचों का राउंड-अप:

विज्ञापन


कप्तान समर्थ सिंह (62) और अक्शदीप नाथ (75*) की अर्द्धशतकीय पारियों से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में  बड़ौदा को सात विकेट से रौंदकर अपनी पहली जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के पिछले तीन मैच बारिश के भेंट चढ़े थे। उत्तर प्रदेश ने 213 रन के लक्ष्य को 47.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


समर्थ और अक्शदीप ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इसके बाद अक्शदीप ने रिंकू सिंह (23) के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम 50 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना सकी। विष्णु सोलंकी ने 58 और यूसुफ पठान ने 55 रन बनाए। यूपी की ओर से गेंदबाज अंकित राजपूत ने तीन और शिवम मावी ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की जीत में चमके प्रशांत
ऋषि धवन (4/35) की उम्दा गेंदबाजी के बाद प्रशांत चोपड़ा (82) की अर्द्धशतकीय पारी से हिमाचल प्रदेश ने विदर्भ को छह विकेट से हराकर जीत का खाता खोला। हिमाचल ने विदर्भ को गणेश सतीश की 67 रन की शानदार पारी के बावजूद 41.4 ओवर में 183 रन पर ढेर कर दिया। ऋषि के अलावा पंकज जयसवाल और प्रशांत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में हिमाचल ने लक्ष्य को 20 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बारिश के चलते मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया था। इसी ग्रुप के अन्य मैच में ओडिशा ने महाराष्ट्र को तीन विकेट से हराया। कप्तान शुभ्रांशु सेनापति के नाबाद 119 रन से ओडिशा ने पांच गेंद शेष रहते 260 रन के लक्ष्य को हासिल किया।
 

चंडीगढ़ की पहली हार
पहली बार टूर्नामेंट में खेल रही चंडीगढ़ की टीम को प्लेट ग्रुप में पहली हार मिली। पुडुचेरी के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम पहले खेलते हुए 45.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। जसकरण ने सर्वाधिक 36 और उदय कौल ने 34 रन बनाए। पुडुचेरी के लिए सागर उदेशी ने तीन विकेट लिए। जवाब में पुडुचेरी ने विकेटकीपर बल्लेबाज एस कार्तिक के नाबाद 70 रन की बदौलत 26 ओवर में  दो विकेट पर155 रन बनाकर आठ विकेट शानदार जीत दर्ज की। पुडुचेरी 16 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। चंडीगढ़ से 14 दूसरे नंबर पर है। अन्य मैच में असम ने प्रीतम दास की हैट्रिक की बदौलत मणिपुर को 180 रन से शिकस्त दी।

उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से रौंदा
कप्तान उन्मुक्त चंद (87) और करनवीर कौशल (86) की अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी से उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 160 गेंद शेष रहते आठ विकेट से धो डाला। अरुणाचल की टीम प्रदीप चमोली (4/31), राहिल शाह (2/30) और अवनीश (2/31) के सामने 48.4 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। अरुण दलाल की 95 रन की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड ने 23.2 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाकर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

शुभम के शतक से जीता जेएंडके
जयपुर। शुभम खजुरिया (127) के शतक व शुभम पुंडीर (86) और अब्दुल (50) के अर्द्धशतकों से जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) ने बारिश से बाधित ग्रुप सी मुकाबले में बिहार को वीजेडी पद्धति से 65 रन से पराजित किया। जेएंडके ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 326 रन बनाए। जवाब में बिहार की पारी के दौरान बारिश आ गई। इससे उसे 30.2 ओवर में 194 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया लेकिन टीम चार विकेट पर 128 रन ही बना सकी। बाबुल कुमार ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।
 

कर्नाटक ने आंध्रा को 53 रन से हराया
कर्नाटक ने मनीष पांडे (50) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में श्रेयस गोपाल (4/48) और प्रसिद्ध कृष्णा (3/40) की बढ़िया गेंदबाजी के सामने आंध्रा की टीम 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र 
छत्तीसगढ़ ने शशांक चन्द्रकर और अमनदीप खरे के अर्धशतकों की मदद से 246/8 का स्कोर बनाया। जवाब में सुमित रुइकर (5/32) की घातक गेंदबाजी के सामने सौराष्ट्र की टीम 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गोवा बनाम हैदराबाद
मोहम्मद सिराज और बी संदीप के चार-चार विकेट की बदौलत गोवा की टीम सिर्फ 122 रन बनाकर ऑल आउट हुई। जवाब में हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

विदर्भ बनाम हिमाचल प्रदेश 
ऋषि धवन (4/35) की घातक गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ की टीम 42 ओवर के मैच में सिर्फ 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने प्रशांत चोपड़ा के 82 रनों की मदद से चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

महाराष्ट्र बनाम ओडिशा
महाराष्ट्र ने राहुल त्रिपाठी (69) और केदार जाधव (62) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 259/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ओडिशा ने सुभ्रांशु सेनापति (119*) के बेह्तरीन शतक की मदद से 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

रेलवे बनाम गुजरात
रेलवे के 231 रन बनाकर के जवाब में गुजरात ने 25.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। हालांकि, बारिश की वजह से गुजरात को वीजेडी मेथड से विजेता घोषित किया गया। गुजरत की तरफ से पियूष चावला ने चार विकेट लिए, जबकि पार्थिव पटेल और प्रियांक पांचाल ने अर्धशतक लगाया।

मध्य प्रदेश बनाम बंगाल
मध्य प्रदेश ने यश दुबे (106) के शानदार शतक के बावजूद सिर्फ 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम का स्कोर जब 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 83 था, तभी बारिश आ गई और इसके बाद मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और इसे रद्द घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed