फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed

Vijay Hazare Trophy: आईपीएल नीलामी से पहले शाहरुख खान, सुंदर और जगदीशन का धमाका, देवदत्त पडिक्कल-मनीष पांडे फेल

Tue, 21 Dec 2021 07:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

आईपीएल 2022 की नीलामी से ठीक पहले विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण जगदीशन, शाहरुख खान, आर साई किशोर और वॉशिंगटन सुंदर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वहीं, मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी फेल हो गए। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 का दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जयपुर में 21 दिसंबर (मंगलवार) को खेला गया। इस मुकाबले में तमिलनाडु ने कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आईपीएल 2022 की नीलामी से ठीक पहले नारायण जगदीशन, शाहरुख खान, आर साई किशोर और वॉशिंगटन सुंदर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वहीं, मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी फेल हो गए। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं इस मैच में किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया:

Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्वार्टरफाइनल में कौन हुआ पास- 

शाहरुख खान: पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 2021 की नीलामी में 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, टीम ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया। शाहरुख ने पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल और अब विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन कर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मैच में 39 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली। इस बार नीलामी में शाहरुख पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
नारायण जगदीशन - फोटो : सोशल मीडिया
नारायण जगदीशन: चेन्नई सुपरकिंग्स ने जगदीशन को 2018 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। उनके नाम आईपीएल के पांच मैचों में 16.5 की औसत से सिर्फ 33 रन हैं। उन्हें फ्रैंचाइजी ने इस बार रिटेन नहीं किया है। जगदीशन लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ 102 रन बनाए। 101 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। जगदीशन को उम्मीद है कि इस बार कोई न कोई टीम उन्हें जरूर खरीदेगी।
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉशिंगटन सुंदर: टीम इंडिया के युवा स्टार वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने घरेलू स्तर पर वापसी की है। सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) ने रिटेन नहीं किया। उन्हें आरसीबी ने 2018 में 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। सुंदर ने कर्नाटक के खिलाफ मैच में रन तो शून्य बनाए, लेकिन गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने नौ ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके। इस बार नीलामी में सुंदर पर एक बार फिर से करोड़ों की बोली लग सकती है। वे विजय हजारे के छह मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। सबसे ज्यादा विकेट के मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।

Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
क्वार्टरफाइनल में कौन हुआ फेल- 
मनीष पांडे:
आरसीबी, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेल चुके मनीष पांडे न दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें हैदराबाद ने रिटेन नहीं किया। विजय हजारे में उनके पास मौका था कि बेहतरीन खेल दिखाकर सबका ध्यान अपनी आकर्षित करें, लेकिन वे इसमें भी फेल रहे हैं। पांडे ने क्वार्टरफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाए। वे पांच मैचों में तीन बार फेल हुए हैं। हालांकि, दो अर्धशतक जरूर लगाए हैं।

Vijay Hazare Trophy Shahrukh Khan Washington Sundar and Jagadeesan Superb performance ahead of IPL auction Devdutt Padikkal and Manish Pandey failed
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : सोशल मीडिया
देवदत्त पडिक्कल: आईपीएल के पिछले दो सीजन में आरसीबी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी के लगातार दूसरे मैच में फेल हो गए हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ चार रन बनाए थे। अब तमिलनाडु के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, इस असर नीलामी में पड़ने के आसार कम ही हैं। पडिक्कल ने पिछले दो साल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed