फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy second day six match result

Vijay Hazare Trophy: दूसरे दिन खेले गए सभी मैचों के परिणाम

Tue, 06 Feb 2018 10:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy second day six match result
सिद्धेश लाड

विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरे दिन मंगलवार को 6 मुकाबले खेले गए। इस मुकाबले में ग्रुप सी और डी के तीन-तीन मैच खेले गए। आइये जानते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मैचों के टीमों का परिणामः

विज्ञापन


ग्रुप सी में पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और आंध्रा के बीच हुआ। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में आंध्रा ने मध्यप्रदेश को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमपी की टीम ने 50 ओवरों में 184 रन बनाई। जिसके जवाब में आंध्रा ने 38.5 ओवर में ही 190 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


ग्रुप सी में दूसरा मुकाबला मुंबई और गुजरात के बीच हुआ। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में सिद्धेश लाड (129) के शानदार शतक और बाएं हाथ के पेसर रोयस्टन डियास (4/64) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 41 रन से हरा दिया। मुंबई की ओर से रखे गए 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 47.4 ओवर में 276 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप सी में तीसरा मुकाबला तमिलनाडु और गोवा के खेला गया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में गोवा ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा को  211 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा ने 46.2 ओवरों में ही 211 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोवा की तरफ से स्वपनिल असनोदकर ने शानदार 103 रन की पारी खेली। 

vijay hazare trophy second day six match result
शाहनवाज हुसैन

ग्रुप डी का पहला मुकाबला सर्विस और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ। सिकंदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने सर्विस को 4 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विस की टीम ने 50 ओवरों मे 219 रन बनाई। जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 48.4 ओवरों मे ही 221 रन  बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की तरफ से शाहनवाज हुसैन ने सबसे अधिक 6 विकेट हासिल किए।

ग्रुप डी का दूसरा मुकाबला हैदराबाद और झारखंड के बीच खेला गया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की टीम को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित रायुडु (126) रन के शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 333 रन बनाए। जिसके जवाब में झारखंड की पूरी टीम 267 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

ग्रुप डी का तीसरा मुकाबला विदर्भ और जम्मू-कशअमीर के बीच खेला गया। सिकंदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में विदर्भ ने सिकंदराबाद को 73 रन से करारी मात दी। गणेश सतीश (94) रन के शानदार पारी की बदौलत विदर्भ ने 50 ओवरों में  245 रन बनाए। जिसके जवाब में जे एन्ड के की टीम 38.4 ओवरों में 172 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed