फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021: Services defeated Kerala Cricket team by 7 wickets to reach semifinal

Vijay Hazare Trophy 2021: सर्विसेज ने केरल को सात विकेट से रौंदा, रवि चौहान ने बनाए 95 रन, सेमीफाइनल में हिमाचल से होगी भिड़ंत

Wed, 22 Dec 2021 06:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 22 Dec 2021 06:09 PM IST
सार

सर्विसेज की टीम ने केरल को विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे क्वॉर्टरफाइनल में सात विकेट से हरा दिया है। रजत पालीवाल की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Services defeated Kerala Cricket team by 7 wickets to reach semifinal
- फोटो : social media

विस्तार

सर्विसेज की टीम ने केरल को विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे क्वॉर्टरफाइनल में सात विकेट से हरा दिया है। रजत पालीवाल की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सर्विसेज की टीम अब शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी।  

विज्ञापन


जयपुर के केएल सैनी मैदान में सर्विसेज ने टॉस जीतकर केरल को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। अजहरुद्दीन और जलज सक्सेना दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद रोहन कून्नूम्मल और विनूप मनोहरण ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुँचाया। रोहन ने रनआउट होने से पहले 85 रन तो वहीं मनोहरण ने 41 रन बनाए। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 41वें ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई। सर्विसेज की तरफ से दिवेश पठानिया ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


केरल के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज की शुरुआत भी निराशाजनक रही और उसने 12 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज रवि चौहान और कप्तान रजत पालीवाल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की अटूट साझेदारी की। रवि ने आउट होने से पहले 90 गेंदों में 95 रन बनाए तो वहीं रजत 86 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर सर्विसेज ने 31वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed