फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019, 20th day match report 

विजय हजारे ट्रॉफी : उत्तराखंड ने सिक्कम को 253 रन से रौंदा, ये रहा 20वें दिन का राउंड-अप

Sun, 13 Oct 2019 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019, 20th day match report 
-

विजय हजारे ट्रॉफी के बीसवें दिन रविवार को कुल पांच मुकाबले खेले गए। आइए जानते पूरे दिन का राउंड-अपः

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने तीन विकेट से दर्ज की जीत  
अमित कुमार (62) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद हिमाचल प्रदेश को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में महाराष्ट्र के हाथों तीन विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन बनाए। अमित ने अलावा निखिल गंगटा ने 27 और कप्तान अंकुश बैंस और अंकित कलसी ने 21-21 रन बनाए।

महाराष्ट्र की ओर से समद फल्लाह, निकित धूमल और अजीम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में महाराष्ट्र ने आठ गेंद शेष रहते सात विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने एक समय 28 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे ऐसे में अजीम काजी (84) ने नौशाद शेख (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। निखिल नायक ने नाबाद 32 और एस काजी ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। हिमाचल के लिए अर्पित गुलेरिया और आयुष जम्वाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड ने सिक्कम को 253 रन से रौंदा
तेज गेंदबाज सन्नी राणा (5/26) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप में सिक्किम को 52 रन पर समेट कर 253 रन की बड़ी जीत दर्ज की। सिक्कि की टीम 306 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए 21.1 ओवर में ही पवेलियन लौट गई। उसके दो खिलाड़ी आशीष थापा (16) और पी तमांग (15) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। राणा को मयंक मिश्रा (2/2) और प्रदीप चमोली (2/15) का भी अच्छा साथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से उत्तराखंड के 26 अंक हो गए हैं और टीम अपने ग्रुप में पुड्डुचेरी से दो अंक की बढ़त के साथ में शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले उत्तराखंड ने कप्तान उन्मुक्त चंद (54), करण कौशल (54), अवनीश सुधा (69) और तन्मय श्रीवास्तव (53) की मदद से नौ विकेट पर 305 रन बनाए। 

इसी ग्रुप के अन्य मैचों में असम ने अरुणाचल प्रदेश को दस विकेट और मणिपुर ने मिजोरम को नौ रन से पराजित किया। वहीं, बड़ौदा ने ओडिसा को 9 विकेट से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed