फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019-20: Ishan Porel takes snares six wickets, seventh day match report 

विजय हजारे ट्रॉफीः इशान पोरेल ने की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, सातवें दिन का पूरा राउंडअप

Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019-20: Ishan Porel takes snares six wickets, seventh day match report 
इशान पोरेल

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। सातवें दिन हुए सभी मैचों का ये रहा पूरा राउंडअपः

विज्ञापन


इशान और श्रीवत्स के दम पर बंगाल की जेएंडके पर जीत

बंगाल के युवा तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने लिस्ट ए में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम ने विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी के मैच में सोमवार को यहां जम्मू कश्मीर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


पोरेल ने 10 ओवर में तीन मेडन के साथ 34 रन देकर छह विकेट चटकाए। जम्मू कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई। टीम केसिर्फ चार बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक पहुंच सके। बंगाल ने महज 28 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी (नाबाद 81) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (51) ने पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। गोस्वामी ने 80 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पोरेल की धारदार गेंदबाजी के सामने जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज बेबस नजर आये और टीम के पांच बल्लेबाज 26 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। फजिल राशिद (47) और राम दयाल (57) ने सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी टीम को संभाला।


बिहार और गुजरात की जीत
ग्रुप के दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को सात विकेट से हराया। मिहिर हिरवानी (4/29) की करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर मध्यप्रदेश ने बिहार की पारी को 40.4 ओवर में 137 रन पर समेट दिया। टीम ने 27.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अन्य मुकाबले में गुजरात ने त्रिपुरा को 101 रन से हराया। भार्गव मेराई की 125 रन की पारी दम पर गुजरात ने 305 रन बनाने के बाद त्रिपुरा को आठ विकेट पर 208 रन ही बनाने दिए। त्रिपुरा के लिए मिलिंद कुमार ने नाबाद 103 रन की पारी खेली जो उनकी लिस्ट ए करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed