फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019-20: ambati rayudu play well 12th day report

संन्यास के बाद धमाकेदार फॉर्म में लौटे रायुडू, विजय हजारे ट्रॉफी में खेली धुआंधार पारी

Sun, 06 Oct 2019 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Oct 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019-20: ambati rayudu play well 12th day report
ambati rayudu

विजय हजारे ट्रॉफी में 12वें दिन शनिवार को कुल सात मैच खेले जाने थे, लेकिन दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए। आइए जानते हैं 12वें दिन हुए सभी मैचों का राउंड-अप:

विज्ञापन


दिल्ली और महाराष्ट्र का मुकाबला बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई और आंध्रा का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और बाद में रद्द घोषित कर दिया गया। आंध्रा की टीम बारिश के कारण मैच रोके जाने तक दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


हरियाणा बनाम बड़ौदा 
हरियाणा ने बड़ौदा को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों पर ढेर हो गई। बड़ौदा के लिए क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 218 रनों के जवाब में बड़ौदा की टीम 159 पर ऑलआउट हो गई। अमित मिश्रा ने तीन, तो सुमित को 5 विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बनाम विदर्भ 
पंजाब ने विदर्भ को 7 विकेट से हराया। विदर्भ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए फैज फजल के 72 रनों की शानदार पारी के बावजूद 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। पंजाब ने गुरकीरत सिंह मान की 51 रनों की पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर 47वें ओवर में हासिल कर लिया।

झारखंड बनाम हैदराबाद
झारखंड ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। संन्यास के बाद धमाकेदार फॉर्म में लौटे हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू ने धुआंधार पारी खेली। रायुडू (54 गेंदों में 69 रन) की इस धुआंधार पारी की बदौलत हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। झारखंड की टीम ने सौरभ तिवारी (61 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर ली। टीमों के बीच 34 ओवरों का खेल हुआ।

प्लेट ग्रुप
मेघालय बनाम मणिपुर 

मेघालय ने मणिपुर को 3 तीन विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच 40 ओवरों का खेल हुआ।

अरुणाचल प्रदेश बनाम सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। समर्थ सेठ के 155 रनों की नाबाद पारी की बदौलत अरुणाचल प्रदेश ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed