फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019-20 17th day match report

विजय हजारे ट्रॉफीः दिल्ली की जीत में चमके राणा, ये रहा 17वें दिन का पूरा राउंड-अप

Thu, 10 Oct 2019 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019-20 17th day match report
NITISH RANA - फोटो : file photo

विजय हजारे ट्रॉफी में 17वें दिन गुरुवार को कुल 12 मुकाबले खेले गए। आइए जानते है 17वें दिन खेले गए सभी मैचों का राउंड-अपः

विज्ञापन


दिल्ली की जीत में चमके राणा
नीतिश राणा (56 रन, 2/43) के ऑलराउंड खेल और अनुज रावत (69) और ध्रुव शौरी (51) की अर्द्धशतकीय पारियों से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में ओडिशा को 63 रन से पराजित किया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 299 रन बनाए।
विज्ञापन


ललित यादव ने नाबाद 46 और हितेन दलाल ने 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडिशा की टीम आठ विकेट पर 236 रन ही बना पाई। सुभ्रांशु सेनापति ने 77, राजेश मोहंती ने नाबाद 39 और अभिषेक राउत ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। दिल्ली की की ओर से मनन शर्मा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल ने हरियाणा को 84 रन से धोया
मयंक डागर (4/19) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 84 रन से रौंदकर दूसरी जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित कुमार 47 और प्रियांशु खंडूरी 42 की मदद से आठ विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 38.2 ओवर में 130 रन पर लुढ़क गई। चैतन्य बिश्नोई ने 37 और हर्षल पटेल ने 25 रन की पारी खेली। हिमाचल के लिए डागर के अलावा आयुष जम्वाल और प्रशांत चोपड़ा ने दो-दो विकेट झटके।
 

जेएंडके ने एमपी को चार रन से हराया
कप्तान परवेज रसूल (3/30) और उमर नाजिर (3/25) की उम्दा गेंदबाजी से जम्मू एंड कश्मीर ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराया। जेएंडके से मिले 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम 48 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। आनंद बैंस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। इससे पहले जेएंडके की टीम जतिन वधावन 43 और आकिब नबी 33 की पारी के बावजूद 43.5 ओवर में 182 पर सिमट गई। एमपी के लिए गौरव यादव ने छह विकेट चटकाए।

चंडीगढ़ ने मिजोरम को दस विकेट से रौंदा
गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन के बाद कप्तान मनन वोहरा (40) और अर्जुन आजाद (46) के बीच पहले विकेट के लिए हुई अटूट 89 रन की साझेदारी के दम पर चंडीगढ़ ने प्लेट ग्रुप में मिजोरम को दस विकेट से धो डाला। चंडीगढ़ ने 88 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में बिना विकेट खोकर हासिल कर लिया। मिजोरम की टीम 39.3 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। केबी पवन ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए विपुल शर्मा ने तीन, बरिंदर सरां, गुरिंदर सिंह और श्रेष्ठ निर्मोही ने दो-दो विकेट झटके।

इसके अलावा हैदराबाद ने आंध्रा को सात रन से, छत्तीसगढ़ ने झारखण्ड को सात विकेट से, कर्नाटक ने मुंबई को नौ रन से, बड़ौदा ने मुंबई को 25 रन से, बंगाल ने बिहार को नौ विकेट से, गुजरात ने कड़े मुकाबले में सेना को 14 रन से, सिक्किम को असम ने 7 विकेट से और पांडिचेरी ने अरुणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed