Vijay Hazare Trophy 2018 राउंड अप: पृथ्वी शॉ हुए फ्लॉप, किशन ने बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के घरेलू वन-डे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का गुरुवार को चौथा दिन था, जिसमें कुल मिलाकर 9 मैच खेले गए। ग्रुप 'ए', 'सी' और 'डी' के तीन-तीन मैच हुए, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रभावित किया।
चलिए नजर डालते हैं चौथे दिन के राउंड अप पर:
ग्रुप 'ए'
#असम vs कर्नाटक
मयंक अगरवाल (84), रविकुमार समर्थ (70*) और कप्तान करुण नायर (58) की बेहतरीन पारियों की बदौलत कर्नाटक ने असम को 111 रन के विशाल अंतर से हराया। बेंगलुरु में खेले गए मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी की और 311 रन का स्कोर बनाया। जवाब में असम की टीम 192 रन पर ऑलआउट हो गई। कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा ने 33 रन देकर 6 विकेट झटके।
# ओडिशा vs पंजाब
गुरकीरत सिंह मान (106) के शतक की मदद से पंजाब ने अलूर में खेले गए मुकाबले में ओडिशा को 86 रनों से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में ओडिशा की टीम 41 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई। पंजाब के बरिंदर सरन ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए।
#हरियाणा vs बड़ौदा
विष्णु सोलंकी (67) और दीपक हूडा (46) की कप्तानी पारी की बदौलत बड़ौदा ने हरियाणा को 51 रन से मात दी। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी की और 250 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 199 रन पर ऑलआउट हुई। जयंत यादव (55) की पारी काम नहीं आई।
ग्रुप 'सी':
# गोवा vs राजस्थान
चंद्रपॉल सिंह (71*) की पारी की बदौलत गोवा ने चेन्नई में खेले गए मैच में राजस्थान को 3 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 266 रन का स्कोर खड़ा किया। गोवा ने आखिरी ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
icc u19wc 2018 चैंपियन पृथ्वी शॉ नहीं बिखेर पाए कमाल
# मुंबई vs चेन्नई
रविचंद्रन अश्विन (41 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद मुंबई ने चेन्नई में खेले गए रोमांचक मैच में तमिलनाडु को 2 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु 183 रन ही बना पाई। रविचंद्रन अश्विन ने 41 रनों की पारी खेली। मुंबई ने 49वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। पृथ्वी शॉ सिर्फ 9 रन ही बना पाए, जबकि अश्विन ने 3 विकेट झटके।
# गुजरात vs मध्यप्रदेश
हरप्रीत सिंह (76) की कप्तानी पारी और नमन ओझा (45) की बदौलत मध्यप्रदेश ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में गुजरात को 4 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करके 248 का स्कोर बनाया। जवाब में मध्यप्रदेश ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
ग्रुप 'डी' :
# जम्मू कश्मीर vs सौराष्ट्र
कप्तान परवेज रसूल (67*) की बेहतरीन पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से मात दी। सिकंदराबाद में खेले गए मैच में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी की और 267 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
# हैदराबाद vs विदर्भ
कप्तान फैज फजल (103) के दमदार शतक की बदौलत विदर्भ ने हैदराबाद को 237 रन के विशाल अंतर से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विदर्भ 350 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई।
# झारखंड vs सर्विसेज
कप्तान इशान किशन (106), सौरभ तिवारी (56) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से झारखंड ने सर्विसेज को 5 विकेट की करारी मात दी। सर्विसेज ने 202 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।