VIDEO: 'तुमने गाली दी, लेकिन मैंने सुनी नहीं...', गावस्कर ने उड़ाया था मियांदाद का मजाक, खुद बताई मजेदार कहानी
शो के दौरान गावस्कर ने मैच के दौरान मियांदाद की स्लेजिंग को याद किया और उनके अंदाज में बोलते हुए कहानी सुनाई। गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में मियांदाद की नकल की।
विस्तार
मियांदाद इस पर चिढ़ गए और गावस्कर से कहा, 'आप क्या बात कर रहे हो! मैंने तब कहा था जब मैं आपके बगल में खड़ा था और फील्डिंग कर रहा था।' इस पर गावस्कर ने जवाब दिया था, 'जावेद, मुझे लगा कि आप सलीम (यूसुफ) से कुछ कह रहे हो।' गावस्कर द्वारा सुनाई गई इस कहानी को सुनकर शो में बैठे बाकी लोग हंसने लगे। गावस्कर ने यह भी खुलासा किया कि डीप में फील्डिंग कर रहे इमरान ने उनसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है? इस पर भारतीय दिग्गज ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह और मियांदाद पुराने मसलों को सुलझा रहे थे।
Gavaskar mimicking Javed Miandad and explain gaali dia incident. Mimicking is 💯
— M (@anngrypakiistan) March 1, 2025
pic.twitter.com/wrg3YuzIXx
उन्होंने कहा, 'यह केवल एक कमजोरी है। मैं इसे उपमहाद्वीप में कमजोर कड़ी के रूप में कह सकता हूं। यहां हमेशा तुलना की जाती है। क्या आपने कभी किसी को यह पूछते देखा है कि क्या रिकी पोंटिंग ग्रेग चैपल से बेहतर खिलाड़ी हैं? या फिर ग्रेग चैपल डॉन ब्रैडमैन से बेहतर खिलाड़ी हैं? कोई नहीं। वे मौजूदा खिलाड़ियों को वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे वे हैं। ये तुलना उपमहाद्वीप में ही होता है। हर समय, हम किसी की किसी से तुलना करते रहते हैं।'