फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Mumbai Indians Tilak Varma told Arjun Tendulkar teams new Yorker King ipl 2023

Arjun Tendulkar Video: मुंबई के स्टार ने अर्जुन तेंदुलकर को बताया 'यॉर्कर किंग', सचिन के बेटे ने दिया यह जवाब

Fri, 21 Apr 2023 02:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Apr 2023 02:54 PM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ मुंबई को मिली जीत में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 20 रन नहीं बनाने दिए।

विज्ञापन
Video Watch Mumbai Indians Tilak Varma told Arjun Tendulkar teams new Yorker King ipl 2023
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस की टीम के हौसले लगातार तीन जीत के बाद बुलंद हैं। उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की है। हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 20 रन नहीं बनाने दिए।
विज्ञापन


अर्जुन से टीम बस में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बात की। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है। इस वीडियो में तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को टीम का नया 'यॉर्कर किंग' बताया है। अर्जुन ने सनराइजर्स के खिलाफ अपने यॉर्कर से सबका दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन


तिलक ने अर्जुन से पूछा सवाल
तिलक ने अर्जुन से पूछा, ''आप हमारी टीम में यॉर्कर किंग हैं, तो आखिरी ओवर में जब आप 20 रन बचा रहे थे तब कैसा दबाव था?'' इस पर अर्जुन ने कहा, ''ज्यादा दबाव नहीं था क्योंकि जाहिर तौर पर हमें 20 रन डिफेंड करने चाहिए। मैंने बहुत अभ्यास किया था और मुझे विश्वास था।'' मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले में उनसे दो ओवर करवाए थे। अर्जुन को फिर आखिरी ओवर के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहित ने की थी अर्जुन की तारीफ
रोहित ने सनराइजर्स के खिलाफ अर्जुन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा था कि जब गेंदबाजी की बात आती है तो उसकी सोच साफ होती है। रोहित ने कहा था, "अर्जुन के साथ खेलना काफी रोमांचक है। जीवन एक पूर्ण चक्र बन गया है। अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा है। वह समझता है कि वह क्या करना चाहता है। वह काफी आश्वस्त भी है। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है। वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा है।" रोहित ने अर्जुन के पिता महान सचिन तेंदुलकर के साथ भारतीय और मुंबई इंडियंस की टीम में ड्रेसिंग रूम साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed