फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Vice-Captain Harmanpreet Kaur does Bhangra, Yastika Bhatia's Thumke, Smriti Mandhana's smile in Team India's Pre-World Cup Photoshoot

VIDEO: उपकप्तान हरमनप्रीत ने किया भांगड़ा, यस्तिका ने लगाए ठुमके, हंसती हुईं बेहद क्यूट लगीं स्मृति मंधाना

Tue, 01 Mar 2022 10:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रैंगियोरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रैंगियोरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 10:49 PM IST
सार

आईसीसी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भारतीय टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भांगड़ा करती दिख रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच छह मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन
VIDEO: Vice-Captain Harmanpreet Kaur does  Bhangra, Yastika Bhatia's Thumke, Smriti Mandhana's smile in Team India's Pre-World Cup Photoshoot
हरमनप्रीत कौर, यस्तिका और मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। चार मार्च से महिला क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत छह मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इससे पहले पूरी टीम प्री-टूर्नामेंट फोटोशूट के लिए एकजुट हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस दौरान टीम काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी नजर आई। 
विज्ञापन


आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
आईसीसी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भारतीय टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भांगड़ा करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत ही हरमनप्रीत के भांगड़े से होती है। इसके बाद हरमनप्रीत कहती हैं- मैं सिर्फ ये करना जानती हूं। मैं जहां भी जाती हूं, ये करती हूं। आईसीसी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- कुछ बेहतरीन डांस के साथ हंसी की एक खुराक। भारतीय कैंप खुशी से भरा हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा वीडियो में यस्तिका भाटिया भी ठुमके लगाती दिखीं। वहीं, भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा हंसते हुए काफी क्यूट लगीं। वीडियो शूट में इनके अलावा झूलन गोस्वामी, मिताली राज, ऋचा घोष समेत तमाम खिलाड़ी दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच छह मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला विश्व कप
महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे, जबकि मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे।

विश्व विजेता को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये
इस बार विश्व विजेता टीम को करीब 10 करोड़ रुपये (1.32 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे, जो कि 2017 विश्व कप के दौरान चैंपियन टीम को मिली राशि से दोगुनी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालीं आठ टीमों के बीच करीब 26 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी, जो कि पिछली बार से 11 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस बार रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed