VIDEO: गाड़ी रोक बीच सड़क पर धवन ने दिया फ्लाइंग किस, देखते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। चाहे वो मैदान के भीतर हो या बाहर। धवन मस्ती करने से चूकते नहीं हैं। मौका पाते ही वह अपने रंग में आ जाते हैं।
दरअसल, टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, धवन इंडिया की सड़कों पर फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो धवन ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
बता दें कि धवन ने रविवार को ड्राइविंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक नन्हें फैन को प्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं या प्लाइंग किस करना सिखा रहे हैं।
उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'रविवार की शुरुआत करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। प्यार फैलाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह वो सबसे शानदार तौहफा है जो आप किसी को दे सकते हैँ। इस बच्चे की मुस्कान और इसका कैरेकटर मुझे काफी पसंद आया। ईश्वर की कृपा बनी रहे इसपर।'
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
इसमें वह सड़क किनारे खड़े एक छोटे बच्चे को देखकर खिड़की का शीशा नीचे करते हैं और फिर बच्चे को फ्लाइंग किस करना सिखाते हैं। बच्चा भी उनके ही स्टाइल में फ्लाइंग किस करता है। बता दें कि धवन का चयन इंडिया ए की टीम में हुआ है। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेली जाना वाली सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं।