फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video:Team india former captain ms dhoni training his dogs, posted on instagram

'ठाला' धोनी के अपने डच डॉगी को ट्रेनिंग देने का वीडियो हुआ वायरल 

Wed, 15 Nov 2017 10:54 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Video:Team india former captain ms dhoni training his dogs, posted on instagram
एमएस धोनी - फोटो : instagram

टीम इंडिया के पूर्व कप्ताव महेन्द्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा कुछ-ना-कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह डॉगी को ट्रेनिंग करवा कर रहे हैं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इस पोस्ट पर तीन हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी है।

विज्ञापन


वीडियो में धोनी अपने डच डॉगी को ट्रेनिंग करा रहे हैं, इस दौरान दूसरा डॉगी उसे चियर कर रहा है। वीडियो में धोनी अपने डॉगी को सर्किल में से जंप करना सीखा रहे हैं, वह जोर से भाग कर आता है और लगातार छलांगें लगाकर सर्किल में से कूद जाता है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- Video: फैन्स से बचने के लिए धोनी ने निकाली ये तरकीब, पत्नी साक्षी ने लिए खूब मजे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

ZOYA(Dutch shepherd) does some training and LILY(husky) does the cheering job

A post shared by @mahi7781 on

Video:Team india former captain ms dhoni training his dogs, posted on instagram
धोनी, वायरल वीडियो - फोटो : SELF

बता दें कि टीम इंडिया को 16 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया है। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफर के दौरान फ्लाइट में बैठे हुए हैं, लेकिन उन्होंने फैन्स से बचने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ था। इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो भी डाला, जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं, और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही थी। 

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी की टी-20 टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए थे। उनमें से टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने धोना का पक्ष भी लिया तो कई ने उनपर सवालिया निशान भी खड़ किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed