इंडियन टी-20 लीग में मंगलवार रात चेन्नई ने दिल्ली को मात दी। दिल्ली के गेंदबाजों पर चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन कहर बनकर टूटे। उन्होंने न सिर्फ इनकी गेंदों को बेदर्दी से बाउंड्री पार पहुंचाया बल्कि मैदान के भीतर भी इनसे टकराते नजर आए।
VIDEO: बीच मैदान लड़-भिड़े ईशांत और वॉटसन, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई की पारी की शुरुआत करने वॉटसन और रायुडू आए। घटना चेन्नई की पारी के तीसरे ओवर की है। ईशांत ने रायुडू को पांच रन के निजी स्कोर पर आउट किया। जश्न मनाते हुए वे दूसरी ओर खड़े वॉटसन से जाकर टकरा गए।
बस फिर क्या था गुस्से से तमतमाए वॉटसन ने ईशांत को अंगुली क्या दिखाई ईशांत भी अपना आपा खो बैठे। दोनों के बीच बहस हुई। तभी श्रेयस अय्यर और अंपायर ने आकर दोनों को अलग किया। इसके बाद तो मैच का रोमांच और बढ़ गया।
Watson riles up Ishant & Rabada https://t.co/SnRFkBFbUp
नीचे देखिए वीडियो
कुछ देर बाद शेन वॉटसन फिर विरोधी गेंदबाज के लगभग सामने आ गए। इस बार गेंदबाज ईशांत नहीं बल्कि कागिसो रबाडा थे। रबाडा जब पारी का छठा ओवर फेंक रहे थे तब वॉटसन ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लिया। इस बार भी वे रबाडा से टकराते-टकराते बचे। अब रबाडा उनसे बहस करने लगे।
वॉटसन से गरमा-गरमी के बाद चेन्नई के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। शुरुआत सुरेश रैना ने की, जिन्होंने ईशांत शर्मा के ओवर में लगातार 3 चौके जड़ दिए। रैना ने ईशांत शर्मा के इस ओवर में कुल चार चौके लगाए।