फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: rishabh pant six on jofra archer stuns yuvraj singh 

वीडियो: पंत के इस शॉट से युवराज भी हैरान, कहा- तेज गेंदबाजों को ऐसे कौन मारता है भाई

Fri, 12 Mar 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Mar 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: rishabh pant six on jofra archer stuns yuvraj singh 
ऋषभ पंत - फोटो : social media

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के तीन विकेट महज 20 रन के स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिच पर पांव जमाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बेन स्टोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इससे पहले पंत ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

 

पंत ने यह शॉट चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर लगाया। इससे पहले भी पंत ने कुछ इसी तरह का शॉट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ लगाया था। उस समय भी पंत ने अपने इस शॉट से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी पंत के इस शॉट की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस शॉट पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'ये नई पीढ़ी है, जो बिल्कुल निडर है। रिवर्स या कौन सा शॉट, पता नहीं क्या कहूं इसको। मगर ऋषभ पंत सलाम है तुमको एक तेज गेंदबाज को ऐसे मारने के लिए। ऐसे ही खेलते रहे।'
 

 

वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि पंत ने अभी तक का सबसे बड़ा शॉट खेला है, जो क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी खेला गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed