फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video: Pakistani Cricketer Hasan Alis unfair behaviour at Wagah Border, bsf will file complain

Video: पाक के इस खिलाड़ी ने वाघा बॉर्डर पर की ऐसी शर्मनाक हरकत, BSF शिकायत करने को हुई मजबूर

Sun, 22 Apr 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Video: Pakistani Cricketer Hasan Alis unfair behaviour at Wagah Border, bsf will file complain
हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत और पाकिस्तान के सीमा स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली जो चर्चा का विषय बन गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर  खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम शनिवार को वाघा बॉर्डर अपने ट्रेनिंग कैंप के अंतिम चरण में वहां होने वाली रंगारंग कार्यक्रम देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने भारतीयों और बीएसएफ सेना के जवानों की तरफ अजीबोगरीब इशारे किए, जिससे वहां के बीएसएफ जवानों को ठेस पहुंचा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 साल के हसल अली ने प्रोटोकोल तोड़कर परेड सेरेमनी के बीच में आकर बीएसएफ की तरफ ठीक वैसे ही इशारे किए, जैसे कि दोनों देशों के बीच परेड के दौरान होते हैं। प्रोटोकोल के मुताबिक इस परेड में कोई भी आम नागरिक हिस्सा नहीं ले सकता है। बता दें कि आयरलैंड दौरे से पहले ट्रेनिंग कैंप में आई हुई पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वाघा बॉर्डर पर आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने कहा, 'मैं छुट्टी पर हूं। मैंने इस मामले की पूछताछ की है। अटारी के एक बीएसएफ अधिकारी ने मुझे बताया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वाघा में समारोह देखने आई थी। उनकी टीम के क्रिकेटरों में से एक ने ड्रिल के दौरान उकसाने वाला इशारा करना शुरू कर दिया। बाद में पाकिस्तानी अधिकारियों ने उस खिलाड़ी को बैठा दिया. चूंकि यह दो देशों की फोर्स का ड्रिल है, इसलिए बीएसएफ पाकिस्तान रेंजर्स से विरोध दर्ज कराएगी।
 

Video: Pakistani Cricketer Hasan Alis unfair behaviour at Wagah Border, bsf will file complain
हसन अली

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बीएसएफ हसन अली के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएगी। पाकिस्तान की तरफ से कार्यक्रम में प्रोटोकोल तोड़कर घुस आए हसन अली बीएसएफ ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। प्रोटोकॉल के मुताबिक इस कार्यक्रम में बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ही शामिल हो सकते हैं। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की सेनाएं डेली अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान आपस में दोनों देशओं के सेनाएं अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं। इस दौरान दोनों देशों के तमाम दर्शक इस परेड को देखने दूर-दूर आते हैं और इसका आनंनद उठाते हैं। 

देखें वीडियोः-


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed