जीत के बाद शाहरुख ने पाक गेंदबाज को लगाया गले, देखें Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने पहले ही मैच में तीन विकेट झटककर अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियाट्स पर शानदार जीत दिलाई।
भारतीय अभिनेता शाहरुख खान हसनैन के प्रदर्शन से इतने खुश हुए कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर उन्हें गले लगा लिया और उन्हें जीत की बधाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Watch Pakistani Young fast Bowler Muhammad Hasnain Hugging Bollywood King Shahrukh Khan ❤
— Bilal Khan (@khanbilal_) September 5, 2019
M. Hasnain is playing from the Team TKR owned by shahrukh Khan in CPL and took 3 wickets in his first match@iamsrk @CPL #CPL19 #SRK #Cricket pic.twitter.com/f20A8ywcoX
शाहरुख ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के मालिक हैं। इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स टीम के भी को-ओनर हैं।