लगातार 6 मुकाबले हारने के बाद कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। 11 मुकाबलों में 4 जीत और 7 हार के साथ यह टीम अब भी छठे पायदान पर ही मौजूद है। अब उसे टूर्नामेंट में प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए अगले तीनों मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
VIDEO: फूट-फूटकर रोने लगी चीयरलीडर, जब जीती हुई बाजी हार गई कोलकाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात राजस्थान के खिलाफ कोलकाता को करीबी हार मिली। जीत की दहलीज पर खड़ी इस टीम को राजस्थान ने 3 विकेट से हराया। इस हार से हर कोई मायूस था। कोलकाता ने मुकाबला हारा तो एक चीयरलीडर भी फूट-फूटकर रोते नजर आई।
जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में जैसे ही छक्का मारकर जीत दिलाई, कैमरे में कैद हुई चीयरलीडर आंखों में आंसू लिए अपना दुख छिपाते नजर आई। अब इंटरनेट पर तेजी से यह वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।
That Sad Expression From Cheer leader Feel Really Bad For Her & KKR...😩😥
My Favourite Commentator On My All Time Favourite League☺️☺️ #IPL Aaj Mystery Doyi Pe Dal Bati Churma Rajasthan Ke Surma Bhari @cricketaakash @StarSportsIndia @IPL #RRvKKR #KKRvRR #KKR #RR #IPL #IPL2019 pic.twitter.com/R9Q8KIHJMs
टूर्नामेंट में अबतक खामोश ही रहे भारतीय विश्व कप टीम में शामिल कार्तिक ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए, जिसकी बदौलत कोलकाता तीन विकेट पर 49 रन से उबरते हुए 176 रन जोड़ पाया, लेकिन 17 वर्षीय युवा रियान पराग ने 47 ओर जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 27 रन बनाकर कोलकाता से जीत छीन ली।