फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Kemar Roach lost his death, Kane Williamson gesture wins hearts during New zealand vs West Indies test match

NZvWI: पिता की मौत के ठीक बाद खेलने उतरे रोच, भावुक विलियमसन ने गले लगा लिया

Thu, 03 Dec 2020 04:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Kemar Roach lost his death, Kane Williamson gesture wins hearts during New zealand vs West Indies test match
केमार रोच को गले लगाए केन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं, जिसकी शुरुआत आज गुरुवार से हैमिल्टन में हो गई। पहले दिन सेडॉन पार्क की हरी-भरी पिच पर मेजबान टीम ने दो विकेट पर 243 रन बनाए। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पिच पूरी तरह से घास से ढकी हुई थी और बारिश के कारण खेल भी देर से शुरू हुआ। वैसे पिच से गेंदबाजों को खास उछाल या स्विंग नहीं मिली जिसकी अपेक्षा की जा रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कप्तान केन 97 रन बनाकर नाबाद हैं। रॉस टेलर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपना पहला टेस्ट खेल रहे विल यंग पांच रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन ने इसके बाद टॉम लाथम के साथ 154 रन की साझेदारी की। लाथम को 32वें ओवर में 45 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब होल्डर के ओवर में विकेटकीपर शेन डोरिच ने गेंद लपकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेंदबाज या कैरेबियाई खिलाड़ियों ने हालांकि अपील ही नहीं की। लॉथम को 86 के स्कोर पर केमार रोच ने बोल्ड किया। इस बीच विलियमसन ने अपने धीर गंभीर स्वभाव के अनुरूप खेलते हुए एक छोर संभाले रखा। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था कि दोनों बल्लेबाजों ने संयम से काम लिया जिसका फल मिला। विलियमसन ने अपना अर्धशतक 134 गेंदों में पूरा किया, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला की मेजबानी करना है।



मैच से पहले मैदान पर भावुक कर देने वाला पल भी देखने को मिला। वेस्टइंडीज से खबर आई कि पेसर केमार रोच के पिता अब नहीं रहे। लिहाजा मैच से पहले हर कोई रोच का हौसला बढ़ा रहा था। इन विपरित हालातों में रोच पहला टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे। इसी दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने मैच से ठीक पहले केमार रोच को लगे लगाया। दोनों टीमों ने रोच के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लैक बैंड पहन कर मैच खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed