Video: दौड़ने में सबको पछाड़ देते हैं धोनी, विकेटों के बीच इतने km/h है रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि रनिंग विटविन द विकेट के लिए भी जाने जाते हैं। विकेटों के बीच उनकी रनिंग का मुकाबला करने वाला शायद अभी कोई नहीं है। वो जितनी तेजी के विकेटों के बीच दौड़ते लगाते हैं, शायद ही दूसरा खिलाड़ी इस उम्र में इतनी तेज से दौड़ पाएं।
36 साल की उम्र में भी धोनी विकेटों के बीच इतनी तेजी से दौड़ लगाते है, जिससे कि वो युवा से युवा खिलाड़ियों को भी मात दे सकते है। धोनी का यह नजारा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान एक बार फिर से देखने को मिला। उनकी रफ्तार से जुड़ा एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल,यह विडियो स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा जारी किया गया है। इस विडियो में दिखाया गया है कि धोनी 22 गज की पिच पर विकेटों के बीच 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज दौड़ लगा लेते हैं।
पढ़ेंः- INDvAUS: इन 5 हीरोज के कारण यादगार बन गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज
Outrunning @msdhoni seems impossible! Catch the analysis on his ⚡️-quick runs on #NerolacCricketLive on Oct 13 on Star Sports. pic.twitter.com/rPbtbmsKES
विज्ञापन विज्ञापन— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2017
बता दें कि धोनी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) में रनिंग टेस्ट भी दिया था। इस दौरान 36 साल के धोनी ने पहला रन सिर्फ 2.91 सेकेंड में पूरा किया था। जबकि तीन रन पूरे करने में उन्होंने 8.90 सेकेंड का ही समय लगाया। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर किया जिसमें धोनी-रैना समेत अन्य खिलाड़ी लंच करते नजर आ रहे हैं।
NCA all test's done.20 mtr in 2.91sec. Run a 3 done in 8.90sec.time for heavy lunch
A post shared by @mahi7781 on