फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: batsman hits six ball falls into spectators beer glass in BBL

VIDEO: बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, गेंद बाहर बैठे दर्शक के बीयर ग्लास में गिर गई

Sun, 03 Jan 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: batsman hits six ball falls into spectators beer glass in BBL
- - फोटो : ICC Twitter

बिग बैश लीग में हमेशा कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिलता है। ताजा मामला लीग के 23वें मैच का है, जिसमें एक बल्लेबाज ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंद स्टेडियम में बैठे एक दर्शक के बीयर ग्लास में जाकर गिर गई, जिसका वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल, लीग का 23वां मैच में मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच खेला जा रहा था। हरिकेन्स की पारी के 16वें ओवर में डेविड मलान ने ऐसा बेहतरीन छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम में बैठे एक बुजर्ग शख्स के बीयर गिलास में जाकर गिर गई।

विज्ञापन


बता दें कि इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स ने मेलबर्न स्टार्स को 21 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिरकेन्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न की टीम निर्धारित ओवरों में 143 रन ही बना सकी और मैच हार गई। हरिकेन्स की तरह से डेविड मलान 75 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मेलबर्न की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 37 गेंदों में पांच छक्के और चार चौके की मदद से 70 रन बनाए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed