{"_id":"5f6fde5a8ebc3e9bff7e0ada","slug":"veteran-shane-warne-feels-surprised-samson-does-not-play-in-all-formats-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: दिग्गज शेन वार्न ने सैमसन को बताया बेस्ट, भारत के लिए सभी प्रारूपों में नहीं खेलने पर जताई हैरानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: दिग्गज शेन वार्न ने सैमसन को बताया बेस्ट, भारत के लिए सभी प्रारूपों में नहीं खेलने पर जताई हैरानी
Sun, 27 Sep 2020 11:03 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
IPL 2020: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने शनिवार को कहा कि उन्हें हैरानी है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत के लिए सभी प्रारूपों में नहीं खेलते हैं। सैमसन ने आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंद में 74 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 16 रन से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा, ‘संजू सैमसन कमाल के खिलाड़ी हैं। मैं लंबे समय से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि मैंने काफी समय बाद ऐसा खिलाड़ी देखा है। मैं हैरान हूं कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में नहीं खेलते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘वह अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके पास सारे शॉट्स और क्लास है।’ वार्न ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करके रॉयल्स को आईपीएल जीतने में मदद करेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारत के लिए मैं उन्हें तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा।’